Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शंकर महादेवन ने सोनू निगम को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शेयर किया इमोशनल नोट

सिंगर सोनू निगम आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनके दोस्त और सिंगर शंकर महादेवन ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने सोनू के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : सिंगर सोनू निगम आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनके दोस्त और सिंगर शंकर महादेवन ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने सोनू के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

 

 

 शंकर महादेवन का सोनू निगम के लिए खास संदेश


30 जुलाई 1973 को हरियाणा के फरीदाबाद में जन्मे सोनू निगम को बधाई देते हुए शंकर महादेवन ने लिखा -जन्मदिन मुबारक हो प्यारे भाई सोनू निगम. इस अद्भुत दोस्ती और हमारे द्वारा साथ में बनाए गए शानदार संगीत के लिए चीयर्स और भी बहुत कुछ साथ मिलकर करेंगे इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में सोनू और शंकर एक-दूसरे को गले लगाते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं.

 


फैंस के कमेंट्स


शंकर महादेवन की इस खास पोस्ट पर फैंस सोनू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं सर जी', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो सोनू सर, आपसे प्यार करता हूं', एक और फैन ने लिखा, एक फ्रेम में दो दिग्गज, एक और फैन ने लिखा, दोनों मेरे पसंदीदा हैं, एक और फैन ने लिखा, बहुत प्यारी पोस्ट सोनू निगम ने शंकर महादेवन की इस पोस्ट पर उनका शुक्रिया अदा करते हुए कमेंट में लिखा, बहुत बहुत धन्यवाद.

 

सोनू निगम का करियर


सोनू निगम को भारतीय संगीत उद्योग के सबसे सफल गायकों में से एक माना जाता है. सोनू हिंदी और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में गाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनू ने अपने पूरे सिंगिंग करियर में 32 से अधिक भाषाओं में 6,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं. सोनू निगम के प्रसिद्ध गाने जिन्हें दर्शक अक्सर सुनते और गुनगुनाते हैं- संदेशे आते हैं (बॉर्डर), बोले चूड़ियां (कभी खुशी कभी गम), सतरंगी रे (दिल से), ये दिल दीवाना (परदेस), अभी मुझ में कहीं (अग्निपथ), सूरज हुआ मद्धम (कभी खुशी कभी गम), और कल हो ना हो (कल हो ना हो).

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही