Search

 
 
 

भाकपा माओवादी के शीर्ष नेताओं के साथ काम कर चुका है शंकर राम : आशुतोष कुमार

 
  • थानेदार आशुतोष कुमार ने बताया कि दो बार जेल भी जा चुका है
  • वर्तमान  में संगठन को मजबूत करने में जुटा था, संगठन के लिए युवाओं की तलाश में था 
Ashish Tagore Latehar: झारखंड क्रांति मोर्चा नामक उग्रवादी संगठन का सरगना शंकर राम उर्फ सौरभ जी पूर्व में भाकपा माओवादियों के दस्ते में रह चुका है और संगठन के शीर्ष नेताओं के साथ काम कर चुका है. वह छत्तीसगढ़ इलाके में संगठन का काम देखता था. वह कई कांडों में शामिल रहा है और दो बार जेल भी जा चुका है. माओवादियों से अलग होकर अपना संगठन चला रहा था. इन दिनों वह अपने संगठन के दस्ते के लिए लड़कों की तलाश में था. लेकिन उससे पहले ही वह 16 अगस्त को पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

पुलिस कप्तान को मिली थी गुप्त सूचना

सदर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने यहां आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस कप्तान अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के कुमंडी, बेंदी व लेधपा क्षेत्रों में झारखंड क्रांति मोर्चा नामक उग्रवादी संगठन के लोग विकास कार्यों में लगे संवेदकों से लेवी वसूलने एवं किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हैं. सूचना के बाद पुलिस कप्तान ने सीआरपीएफ के 214 वीं बटालियन के कमाडेंट केडी जोशी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया. टीम जब बेंदी ग्राम के आसपास के जंगलों में पहुंची तो झारखंड क्रांति मोर्चा का सरगना शंकर राम उर्फ सौरभ जी तथा उसकी पत्नी कविता को संदिग्ध अवस्था में देखा. पूछताछ के क्रम में उन्होंने अपनी पहचान बतायी. उसकी निशानदेही पर 315 बोर का एक देशी रायफल, तीन देशी कट्टा, 315 बोर का छह गोली, फौजी वर्दी, जूता व एक नक्सली साहित्य बरामद किया गया. पुलिस ने एक डायरी भी बरामद की है, जिसमें झारखंड क्रांति मोर्चा का विवरण अंकित है. पुलिस ने दोनों को गुरुवार को जेल भेज दिया है.

आठ मामले हैं दर्ज

शंकर राम पर लातेहार व पलामू जिला के विभिन्न थानों में कुल आठ मामले दर्ज हैं. इनमें मनिका थाना में दो, सतबरवा में एक, गारू में दो, बरवाडीह में दो, मनिका व चंदवा में एक-एक मामले दर्ज हैं. वह दो बार जेल भी जा चुका है और जमानत पर छूटा था.

छापामारी में शामिल थे ये पुलिस पदाधिकारी

छापामारी में सीआरपीएफ 214 वीं बटालियन के कमांडेंट केडी जोशी, सहायक कमाडेंट प्रहलाद रजक, सदर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, पुअनि दिवाकर धोबी, सअनि किशोर पासवान समेत महिला आरक्षी एवं सीआरपीएफ 214 वीं तथा क्यूएटी के सशस्त्र बल के जवान शाामिल थे. इसे भी पढ़ें : ‘प्रिंसिपल">https://lagatar.in/principal-says-dirty-talk-take-action/">‘प्रिंसिपल

साहब करते हैं गंदी-गंदी बात, करें कार्रवाई’
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही