Search

 
 
 

शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती महाराज जी के चरण पादुका खड़ाऊ का हुआ पूजन

 
Ranchi: महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में बुधवार को सुबह 10 बजे द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती महाराज जी को शंकराचार्य अभिनंदन समारोह समिति के मुख्य संयोजक विनय सरावगी और अन्य सदस्यों ने माला पहनाकर और अंग वस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन किया. सुबह 11 बजे शंकराचार्य महाराज जी के चरण पादुका खड़ाऊ का पूजन मुख्य यजमान मनोज चौधरी सपत्नीक व परिवार द्वारा पूरे विधि-विधान से किया गया. शंकराचार्य जी ने सभी उपस्थित धर्म प्रेमियों को आशीर्वचन और प्रसाद दिया. इसे भी पढ़ें -इडी">https://lagatar.in/ed-filed-193-cases-against-politicians-in-10-years-punishment-in-only-2/">इडी

ने 10 साल में राजनीतिज्ञों के खिलाफ 193 मामले दर्ज किये, सजा सिर्फ 2 में

नागरिक अभिनंदन और धर्म सभा

समिति के मुख्य संयोजक विनय सरावगी और प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 20 मार्च को अपराह्न 3 बजे से शंकराचार्य महाराज जी का हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में रांची नगर के प्रमुख धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के द्वारा नागरिक अभिनंदन किया जाएगा. इसके बाद धर्म सभा और प्रवचन का कार्यक्रम होगा. शंकराचार्य जी सभी धर्म प्रेमियों को आशीर्वचन देंगे. विनय सरावगी ने सभी धर्मलंबियों से धर्म सभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-launched-a-cleaning-drive-for-drains-in-various-areas-of-the-city/">रांची

नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नालों का सफाई अभियान चलाया गया
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही