Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऋत्विक कंपनी के शरद कुमार हत्याकांड : तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार

Keredari (Hazaribagh) : एनटीपीसी की आउटसोर्सिंग कंपनी ऋत्विक के प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर शरद कुमार हत्याकांड मामले में हजारीबाग पुलिस ने तीन अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया है. जिनकी गिरफ्तारी हुई है, उनके नाम संदीप कुमार, करण कुमार और मनोज राणा है. सभी बड़कागांव हजारीबाग के रहने वाले हैं. हत्याकांड में इन तीनों आरोपियों की अहम भूमिका बताई जा रही है. उनके पास से तीन स्मार्ट फोन, एक स्कूटी और एक यामाहा बाइक बरामद की गई है. वहीं 26 मई को अमन साव को गिरफ्तार किया गया था. हजारीबाग पुलिस ने इससे पहले 23 मई को दो आरोपियों मोहम्मद जहीर अंसारी उर्फ टैक्सी और जयमंगल मिश्रा को गिरफ्तार किया था. हजारीबाग एसपी ने जानकारी दी कि अमन साहू और मयंक सिंह के निर्देश पर उनके गैंग के गुर्गे चंदन साहू, जय मंगल मिश्रा, मोहम्मद जाहिद अंसारी उर्फ टैक्सी, अमन साव, फिरोज अंसारी उर्फ छोटका और वारिस अंसारी उर्फ मूसा ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था. शरद कुमार की हत्या नौ मई को अपराधियों ने बड़कागांव एनटीपीसी कार्यालय के सामने गोली मारकर कर दी थी. इसमें उनका बॉडीगार्ड भी घायल हुआ था. इस घटना के बाद हजारीबाग पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. पुलिस का यह भी कहना है कि अब भी कुछ आरोपी फरार चल रहे हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-nia-team-reached-plfi-supremo-dinesh-gop-with-a-peg-to-recover-weapons/">BREAKING

: हथियार बरामद करने PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को खूंटी लेकर पहुंची एनआईए की टीम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही