Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शरद पवार फिर मिले उद्योगपति अडानी से, भाजपा ने राहुल पर तंज कसा, कहा, उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता...

Advertisement
Advertisement
Ahemedabad : कांग्रेस नेता राहुल गांधी उद्योगपति अडानी पर लगातार हमला कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच खबर है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार द्वारा शनिवार को अहमदाबाद में गौतम अडानी से मुलाकात की है. बता दें कि देश के पहले लैक्टोफेरिन प्लांट के उद्घाटन के मौके पर दोनों मिले.                                                             ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
रिपोर्ट के अनुसार उद्घाटन के बाद शरद पवार अहमदाबाद में अडानी के आवास और कार्यालय भी गये. एनसीपी चीफ पवार ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, गौतम अडानी के साथ गुजरात के वासना, चाचरवाड़ी में भारत के पहले लैक्टोफेरिन प्लांट एक्सिमपॉवर का उद्घाटन करना सौभाग्य की बात रही.

राहुल गांधी अडानी-पीएम मोदी के संबंधों को लेकर लगातार हमलावर हैं

यह मीटिंग ऐसे समय में हुई है, जब राहुल गांधी अडानी- पीएम मोदी के संबंधों को लगातार हमलावर हैं. विपक्षी गठबंधन INDIA लोकसभा चुनाव में भाजपा को एकजुट होकर मात देने की तैयारी कर रहा है. दिलचस्प बात यह है कि शरद पवार INDIA के एक प्रमुख नेता हैं.शरद पवार और गौतम अडानी की मुलाकात ने भाजपा को मौका दे दिया. राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पवार के हैंडल से पोस्ट कार्यक्रम के फोटो शेयर करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर तंज कसा.

तस्वीर हजारों शब्द बोलती है, जब राहुल उन्हें सुनने के इच्छुक हों

उन्होंने कहा, तस्वीर हजारों शब्द बोलती है, मगर तभी जब राहुल गांधी उन्हें सुनने के इच्छुक हों. पूनावाला ने कहा, मैं उम्मीद करता हूं कि शरद पवार के साथ अलका लांबा जैसे लोग फिर से दुर्व्यवहार नहीं करेंगे. कहा कि इंडिया गठबंधन में कोई भी राहुल गांधी या उनके बयानों को गंभीरता से नहीं लेता. यह तस्वीर हजारों शब्द बोलती है, बशर्ते राहुल गांधी इन्हें सुनने को तैयार हों.

शरद पवार ने जेपीसी की विपक्ष की मांग का विरोध किया था

जान लें कि पहले भी शरद पवार के अडानी से अच्छे रिश्ते सामने आते रहे हैं. याद करें कि शरद पवार ने अडानी के खिलाफ आरोपों (हिंडनबर्ग रिपोर्ट) की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति(जेपीसी) की विपक्ष की मांग का विरोध किया था. पवार का कहना था कि वह इसके बजाय सुप्रीम कोर्ट की निगरानी वाली समिति का समर्थन करेंगे.

अडानी को मेहनती, सरल और जमीन से जुड़ा व्यक्ति करार दिया

एक बात और कि शरद पवार ने अपनी आत्मकथा लोक माझे सांगाति में गौतम अडानी को मेहनती, सरल और जमीन से जुड़ा व्यक्ति करार दिया है. जानकारी के अनुसार शरद पवार के कहने पर ही गौतम अडानी ने थर्मल पावर सेक्टर में कदम रखा है. पवार की किताब में बताया गया है कि कैसे अडानी ने शून्य से शुरू कर अपना कॉर्पोरेट साम्राज्य खडा किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही