Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शरद पवार ने NCP के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का किया ऐलान

Mumbai :  महाराष्ट्र में गरमाई सियासत के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिग्गज नेता शरद पवार ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है. पवार ने यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में अपनी आत्मकथा का विमोचन करने के अवसर पर अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की.  यह खबर ऐसे समय में आयी है,  जब शरद पवार और एनसीपी नेता अजित पवार के बीच मनमुटाव चल रहा है.  (पढ़ें, कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-modi-said-congresss-track-record-of-false-guarantees-is-old-the-treasury-will-also-become-empty/">कर्नाटक

: मोदी ने कहा, कांग्रेस का झूठी गारंटियों का ट्रैक रिकॉर्ड पुराना है, खजाना भी खाली हो जायेगा…लेकिन…)

राकांपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने फैसले का किया विरोध

शदर पवार ने कहा कि मैंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला किया है. उन्होंने पार्टी की आगे की रणनीति तय करने के लिए वरिष्ठ नेताओं का पैनल बनाने की घोषणा की. हालांकि राकांपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पवार से फैसला वापस लेने की मांग की. उन्होंने कहा कि जब तक पवार फैसला वापस नहीं लेते वे समारोह स्थल से नहीं जायेंगे. बका गें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और चार बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे पवार की राकांपा, कांग्रेस और शिवसेना का महा विकास आघाड़ी (एमवीए) गठजोड़ बनाने में अहम भूमिका रही है. इसे भी पढ़ें : किसान">https://lagatar.in/kisan-andolan-case-charges-framed-against-deepak-prakash-and-samari-lal-under-epidemic-act/">किसान

आंदोलन केस: दीपक प्रकाश व समरी लाल पर एपेडेमिक एक्ट के तहत आरोप गठित
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही