Search

 
 
 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में टूट से विचलित नहीं हैं शरद पवार, लोगों का समर्थन हमारे साथ है : संजय राउत

 
Mumbai : शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार अपनी पार्टी में टूट से विचलित नहीं हैं और नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं. जान लें कि आज रविवार को एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में अजित पवार ने राज्य की एकनाथ शिंदे नीत सरकार में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हम उद्धव ठाकरे के साथ एक नयी शुरुआत कर सकते हैं

राउत ने एक ट्वीट में कहा, मैंने अभी राकांपा प्रमुख शरद पवार से बात की. उन्होंने कहा कि वह दृढ़ हैं और लोगों का समर्थन हमारे साथ है. हम उद्धव ठाकरे के साथ एक नयी शुरुआत कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोग इस तरह के ‘सर्कस को लंबे समय तक बर्दाश्त नहीं करेंगे.

महाराष्ट्र की राजनीति को खराब किया जा रहा है

राकांपा नेता अजित पवार, मुख्यमंत्री शिंदे और भारतीय जनता पार्टी के स्पष्ट संदर्भ में राउत ने कहा, ऐसा लगता है कि कुछ लोग महाराष्ट्र की राजनीति को पूरी तरह से खराब करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्हें उनके चुने हुए रास्ते पर आगे बढ़ने दें. अब तक जिन लोगों को भाजपा जेल में डालने के लिए प्रयास कर रही थी. चाहे वह छगन भुजबल हों, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ हों लेकिन आज भाजपा इन्हें सरकार में मंत्री बना रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही