Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शरद पवार कह रहे हैं, चुनाव आयोग, ED-CBI का हो रहा दुरुपयोग, यह गंभीर बात है : संजय राउत

Advertisement
Advertisement
Mumbai : चुनाव आयोग और सभी केंद्रीय एजेंसियों(ED-CBI) का दुरुपयोग हो रहा है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार साहब ने कहा था कि ईडी तय करता है कि कौन किस पार्टी में शामिल होगा और यह भी तय करता है कि कौन मंत्री बनेगा. महाराष्ट्र की शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने गुरुवार को केंद्र (मोदी) सरकार पर यह कहते हुए हमला बोला. संजय राउत ने कहा कि शरद पवार का यह बयान बहुत गंभीर है. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

                                                                  नेशनल खबरों क लिए यहां क्लिक करें   
संजय राउत ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले विद्रोही गुट को शिवसेना का चुनाव चिह्न आवंटित किये जाने पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाया. साथ ही दावा किया कि NCP के साथ भी ऐसा ही कुछ हो सकता है.

शिवसेना बालासाहबकी पार्टी है, लेकिन वे शिंदे को सिंबल दे रहे हैं

संजय राउत का कहना था कि शरद पवार ने पार्टी बनाई. उसके बावजूद आप(चुनाव आयोग) अजित पवार के हवाले पार्टी कर दे रहे हैं,. आरोप लगाया कि शिवसेना बालासाहब ठाकरे की पार्टी है, उद्धव ठाकरे हैं, लेकिन वे शिंदे को सिंबल दे रहे हैं, यह कैसा न्याय है"? इससे पूर्व महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार द्वारा शरद पवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देने की पेशकश को लेकर संजय राउत ने कहा, "अजित पवार इतने बड़े नेता नहीं हैं कि वह शरद पवार को प्रस्ताव दे सकें.

आप और कांग्रेस बैठक में शामिल होंगे, INDIA में कोई दरार नहीं है

मुंबई में भारतीय गठबंधन(INDIA) की बैठक को लेकर संजय राउत ने कहा, सभी सहयोगियों को निमंत्रण भेजा गया है. आप और कांग्रेस भी बैठक में शामिल होंगे, INDIA में कोई दरार नहीं है. इस माह के अंत में एनसीपी और कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के साथ शिवसेना का उद्धव गुट INDIA) की बैठक की मेजबानी करेगा. दो दिवसीय बैठक के दौरान उद्धव ठाकरे गठबंधन सहयोगियों के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही