Pune : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने आज सोमवार को कहा कि अगर सरकार सैनिकों की रक्षा नहीं कर सकती तो उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. पवार ने 2019 के पुलवामा हमले के संबंध में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा किये गये खुलासे पर यह टिप्पणी की है. पवार पुणे जिले की पुरंदर तहसील में किसानों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे. पवार ने कहा, हालांकि देश में बहुत कुछ हुआ है, जिन घटनाओं का तथ्य सामने नहीं आया. पुलवामा नामक एक जगह है, जहां 40 जवान शहीद हुए थे. इसके पीछे की कहानी जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बताई है, जिन्हें भाजपा ने उस पद पर नियुक्त किया था. इसे भी पढ़ें : शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-17-apr-2023-jharkhand-news-updates/">शाम
की न्यूज डायरी।।17 APR।।छात्रों पर लाठीचार्ज,फूटे सिर।।जानें हेमंत कैबिनेट के फैसले।।परिवहन सचिव को लेकर HC पहुंचे SSP।।बिहारःराज्यपाल का काफिला ऑटो से टकराया।।नफरत फैला रहे BJP,RSS-राहुल।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
गांधी ने कहा, भाजपा-RSS देश में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं, कर्नाटक की जनता कांग्रेस को दे 150 सीटें [wpse_comments_template]
की न्यूज डायरी।।17 APR।।छात्रों पर लाठीचार्ज,फूटे सिर।।जानें हेमंत कैबिनेट के फैसले।।परिवहन सचिव को लेकर HC पहुंचे SSP।।बिहारःराज्यपाल का काफिला ऑटो से टकराया।।नफरत फैला रहे BJP,RSS-राहुल।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
सैनिकों को आवश्यक उपकरण और हवाई जहाज नहीं उपलब्ध कराये गये थे
पवार ने कहा, उस समय (पुलवामा हमला के समय) सैनिकों को आवश्यक उपकरण और हवाई जहाज नहीं उपलब्ध कराये गये थे, इसलिए उनकी मौत हो गयी. जब मलिक ने देश के एक बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति को यह बात बताई, तो उन्हें इस बारे में बात नहीं करने को कहा गया. राकांपा नेता ने कहा कि देश के सैनिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार पर होती है और यदि सरकार सैनिकों की सुरक्षा के लिए कदम नहीं उठाती है, तो हम सभी को यह रुख अख्तियार करना होगा कि सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है, और इसके लिए अगला चुनाव महत्वपूर्ण है. बता दें कि सत्यपाल मलिक ने एक समाचार पोर्टल को दिये गये साक्षात्कार में पुलवामा आतंकी हमले को लेकर कुछ दावे किये थे. हालांकि, केंद्र ने मलिक की टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि मलिक की विश्वसनीयता को लेकर गंभीर सवाल हैं और इस संबंध में पार्टी ने हाल के वर्षों में उनके विभिन्न बयानों का हवाला दिया. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-bjp-rss-are-spreading-hatred-and-violence-in-the-country/">राहुलगांधी ने कहा, भाजपा-RSS देश में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं, कर्नाटक की जनता कांग्रेस को दे 150 सीटें [wpse_comments_template]
Leave a Comment