Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुले की हां में हां मिलायी शरद पवार ने, पार्टी में फूट से इनकार, कहा, अजित पवार पार्टी के नेता बने रहेंगे

Advertisement
Advertisement
Pune :  महाराष्ट्र  की राजनाति इन दिनों  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के इर्द गिर्द घूम रही है. हर दिन शरद पवार अपने बयानों से सुर्खियां बटोर रहे हैं. श्री पवार ने  शुक्रवार को कहा कि पार्टी में कोई फूट नहीं है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पार्टी के नेता बने रहेंगे. कहा कि कुछ नेताओं ने अलग राजनीतिक रुख अपनाकर राकांपा छोड़ दी है, लेकिन इसे पार्टी में फूट नहीं कहा जा सकता. पवार पुणे जिले में अपने गृहनगर बारामती में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे.  शरद पवार के बयान MVA सहयोगी कांग्रेस और शिवसेना(उद्धव ठाकरे) को रास नहीं आ रहे हैं.                                                                                                             ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अजित पवार पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक हैं

जान लें कि शरद पवार की बेटी और पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने एक दिन पहले कहा था कि अजित पवार पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक हैं. बारामती से लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले ने अजित पवार के बारे में कहा था, अब, उन्होंने एक ऐसा रुख अपनाया है जो पार्टी के खिलाफ है और हमने विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत दी है और उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं. राकांपा में कोई फूट नहीं होने और अजित पवार के पार्टी नेता होने संबंधी सुले के बयान के बारे में पूछे जाने पर शरद पवार ने कहा, हां, इसमें कोई संशय नहीं है.

कोई कैसे कह सकता है कि राकांपा में फूट है

उन्होंने कहा, कोई कैसे कह सकता है कि राकांपा में फूट है? इसमें कोई संशय नहीं है कि अजित पवार हमारी पार्टी के नेता हैं. उन्होंने कहा, किसी राजनीतिक दल में फूट का मतलब क्या है? फूट तब होती है जब किसी पार्टी का एक बड़ा समूह राष्ट्रीय स्तर पर अलग हो जाता है, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ है. कुछ लोगों ने पार्टी छोड़ दी, कुछ ने अलग रुख अपना लिया... लोकतंत्र में निर्णय लेना उनका अधिकार है. याद करें कि अजित पवार और आठ अन्य राकांपा विधायक दो जुलाई को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में शामिल हो गये थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही