Search

 
 
 

शरद पवार, सुप्रिया सुले दिल्ली रवाना, आज यहां एनसीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

 
Mumbai : महाराष्ट्र की राजनीति में उथल पुथल के बीच आज शरद पवार मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो गये. उनके साथ सुप्रिया सुले भी दिल्ली जा रही हैं, बता दें कि आज दिल्ली में शरद पवार के आवास पर 3 बजे एनसीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी. बैठक में जयंत पाटिल सहित पार्टी के अन्य सासंद भी रहेंगे.         नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अजित पवार ने शरद पवार को  राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटाया 

एनसीपी के दोनों गुटों के विधायकों की कल बुधवार को मुंबई में बैठक हुई थी. एक बैठक अजित पवार खेमे की, दूसरी बैठक शरद पवार ने आयोजित की. बदलते घटनाक्रम के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में जारी वर्चस्व की लड़ाई दिलचस्प मुकाम पर आ गयी है. खबर आयी है कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार को उनके भतीजे अजित पवार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटा दिया है. खुद पार्टी की कमान संभाल ली है. अजित पवार गुट द्वारा इसकी जानकारी चुनाव आयोग को दे दी गयी है. एनसीपी नेताओं (अजित पवार गुट) की बैठक में सर्वसम्मति से अजित पवार को एनसीपी का अध्यक्ष चुन लिया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही