Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी की सोना नहीं खरीदने, विदेश यात्रा कम करने वाली सलाह पर शरद पवार की अपील, सर्वदलीय बैठक बुलाई जाये

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने सुझाव दिया कि आईपीएल(क्रिकेट) बंद किया जाये सभी मंत्री कार पुलिंग करें, सबसे पहले आईपीएल पर तत्काल प्रतिबंध लगाना चाहिए. मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री मेट्रो से यात्रा शुरू करें. या चार-पांच मंत्री एक ही वाहन में यात्रा करें. विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जाये.
Advertisement
Advertisement

New Delhi :  एक साल तक सोना न खरीदें. विदेश यात्रा कम करें, पेट्रोल कम खर्च करें. वर्क फ्रॉम होम करें. पीएम मोदी की सलाह पर एनसीपी  नेता शरद पवार ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि पश्चिम एशिया संकट को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई जाये.

 

पवार ने कहा कि पीएम  मोदी की हाल की घोषणाओं के दूरगामी आर्थिक परिणाम हो सकते हैं. कहा कि पीएम के बयान से नागरिकों, उद्योगों सहित निवेशकों में घबराहट फैल गयी है. बता दें कि पीएम की अपील पर विपक्ष दल लगातार उन पर हमलावर हैं.

 

 

शरद पवार ने सोशल मीडिया पर अपना पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मध्य पूर्व में व्याप्त अस्थिरता और युद्ध जैसी स्थिति के मद्देनजर दो दिन क प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ घोषणाएं कीं. इन घोषणाओं का देश की अर्थव्यवस्था पर दूरगामी प्रभाव पड़ने की संभावना है.

 

लिखा कि पीएम की इन घोषणाओं ने आम नागरिकों, उद्योग जगत के लोगों और निवेशकों के बीच बेचैनी का माहौल पैदा कर दिया है. यह     चिंताजनक है.

 

 

श्री पवार ने पीएम को सुझाव दिया कि  मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए, प्रधानमंत्री को चाहिए कि वे अपनी अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलायें. कहा कि राष्ट्रीय हित के मामलों पर निर्णय लेने की प्रक्रिया में सभी दलों के नेताओं की भागीदारी बेहद जरूरी है.


‘ 
उन्होंने सलाह दी कि  स्थिति की समीक्षा के लिए देश के प्रतिष्ठित आर्थिक विशेषज्ञों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और संबंधित विशेषज्ञों की एक बैठक भी बुलानी चाहिए. जिसमें भविष्य की नीतियों पर व्यापक चर्चा की जानी चाहिए.

 

प्रधानमंत्री के अपील पर महाराष्ट्र कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने सुझाव दिया कि आईपीएल(क्रिकेट) बंद किया जाये सभी मंत्री कार पुलिंग करें, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा कि सबसे पहले आईपीएल पर तत्काल प्रतिबंध लगाना चाहिए. इससे इतनी बड़ी भीड़ के वाहनों का खर्च बचेगा.

 

श्री सावंत ने कहा कि मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री मेट्रो से यात्रा शुरू करें. या चार-पांच मंत्री एक ही वाहन में यात्रा करें. साथ ही कहा चार्टर्ड फ्लाइट, हेलीकॉप्टर यात्रा सब बंद करना चाहिए. मंत्री या उनके परिवार के लोगों की  विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जाये.  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही