Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शारदीय नवरात्र : पीएम मोदी ने लिखा गरबा...म्यूजिक वीडियो रिलीज...

Advertisement
Advertisement
पीएम मोदी ने वर्षों पहले उनके द्वारा लिखे गये एक गरबा की संगीतमय प्रस्तुति के लिए ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और जेजस्ट म्यूजिक की टीम का शुक्रिया अदा किया.   New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखा गया नया गरबा आज शनिवार को रिलीज किया गया. जैकी भगनानी के जे जस्ट म्यूजिक ने पीएम मोदी द्वारा लिखा गरबा गीत पर म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है. जैकी भगनानी ने कहा, यह गरबा नवरात्र के त्योहार में धूम मचा देगा.                                                 नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की एक कविता से प्रेरणा लेते हुए इस गाने को तैयार किया है. जैकी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस उल्लेखनीय संगीत परियोजना का हिस्सा बनना मेरे और जे जस्ट म्यूजिक के लिए गर्व और खुशी का पल है.

पीएम  मोदी ने कहा, पिछले दिनों एक नया गरबा लिखा है

इससे पहले  पीएम  मोदी ने कहा, उन्होंने पिछले  दिनों एक नया गरबा लिखा है और वह इसे  नवरात्र(शारदीय) के दौरान साझा करेंगे. पीएम मोदी ने वर्षों पहले उनके द्वारा लिखे गये एक गरबा की संगीतमय प्रस्तुति के लिए ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और जेजस्ट म्यूजिक की टीम का शुक्रिया अदा किया.

नवरात्र का व्रत 15 अक्टूबर से शुरू होने वाला है

मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, वर्षों पहले मेरे द्वारा लिखे गये एक गरबा की इस प्यारी संगीतमय प्रस्तुति के लिए ध्वनि भानुशाली, तनिष्क बागची और जेजस्ट म्यूजिक की टीम आपको धन्यवाद. उन्होंने कहा, ‘मैंने वर्षों से नहीं लिखा था, लेकिन मैंने पिछले कुछ दिनों में एक नया गरबा लिखा है, जिसे मैं नवरात्र के दौरान साझा करूंगा. नवरात्र का व्रत 15 अक्टूबर से शुरू होने वाला है.

प्रिय  मोदी जी, तनिष्क बागची और मुझे आपका लिखा गरबा पसंद आया

मोदी की ओर से यह पोस्ट ध्वनि भानुशाली के एक पोस्ट के जवाब में किया गया है, जिन्होंने एक्स पर संगीतमय प्रस्तुति को साझा किया है. भानुशाली ने पोस्ट में कहा, प्रिय नरेंद्र मोदी जी, तनिष्क बागची और मुझे आपका लिखा गरबा पसंद आया और हम एक नये लय, संगीत और अंदाज के साथ एक गीत तैयार करना चाहते थे. जेजस्ट म्यूजिक ने इस गीत और वीडियो को तैयार करने में हमारी मदद की.

पीएम मोदी ने उत्तराखंड की अपनी हालिया यात्रा की तस्वीरें साझा कीं

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Modi.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में उत्तराखंड की अपनी हालिया यात्रा की तस्वीरें साझा कीं. उन्होंने कहा, ‘यदि कोई मुझसे पूछे कि आपको उत्तराखंड में एक जगह अवश्य जाना चाहिए, तो वह कौन सी जगह होगी, तो मैं कहूंगा कि आपको राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर की यात्रा करनी चाहिए. प्राकृतिक सुंदरता और दिव्यता आपको मंत्रमुग्ध कर देगी. प्रधानमंत्री ने कहा, बेशक, उत्तराखंड में घूमने योग्य कई प्रसिद्ध स्थान हैं और मैंने अक्सर ही राज्य का दौरा किया है. इसमें केदारनाथ और बद्रीनाथ शामिल हैं, जो सर्वाधिक यादगार अनुभव है. लेकिन, कई वर्षों के बाद फिर से पार्वती कुंड और जागेश्वर मंदिर जाना विशेष रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही