Search

 
 
 

धनबाद जिला परिषद की अध्‍यक्ष बनी MLA ढुल्लू महतो की समर्थक शारदा सिंह

 
Dhanbad : बाघमारा से बीजेपी MLA ढुल्लू महतो समर्थित शारदा देवी जिला परिषद की अध्‍यक्ष चुनी गई हैं. बुधवार, 15 जून को 29 में से 24 सदस्‍यों ने शारदा देवी के पक्ष में मतदान किया. हसीना खातून समेत पांच सदस्‍यों ने चुनाव का बहिष्‍कार किया. बहिष्‍कार करने वालों में गोविंदपुर प्रखंड के क्षेत्र संख्या 11 से जीतीं हसीना खातून के अलावा क्षेत्र संख्या 15 से निर्वाचित वाणी देवी, क्षेत्र संख्या 22 से चुनाव जीतने वालीं कुमारी रूपा, क्षेत्र संख्या 10 से लक्ष्मी मुर्मू और क्षेत्र संख्या 9 से जीते संजय सिंह शामिल हैं. उपायुक्‍त संदीप सिंह ने शारदा देवी को जीत का प्रमाण पत्र देते हुए पद की शपथ दिलाई. शारदा देवी बीजेपी के नेता शेखर सिंह की पत्नी हैं.

23 पक्के थे, हो गए 24 

बहिष्‍कार करने वाले सदस्‍यों ने चुनाव में धन-बल के इस्‍तेमाल का आरोप लगाया है. पांचों सदस्यों ने चुनाव में प्रक्रिया के उल्लंघन का आरोप लगाकर बैठक से वॉकआउट किया. उनका कहना था कि सदस्यों को डरा-धमका कर किसी एक प्रत्‍याशी के पक्ष में मतदान कराया गया है, लेकिन, वे लोग डरने वाले नहीं हैं, इस कारण चुनावी प्रक्रिया का बहिष्कार कर रहे हैं. बाघमारा MLA ढुल्लू महतो ने अध्‍यक्ष पद पर जीत के लिए सारी कवायद को 14 जून की देर शाम दुर्गापुर के एक होटल में बैठक कर अंतिम रूप दिया था. इससे पहले करीब पांच दिन तक ढुल्लू समर्थक 18 सदस्‍य  दार्जिलिंग, गंगटोक, तारापीठ समेत अन्‍य शहरों की सैर करते रहे. पहले 23 सदस्यों के ढुल्लू समर्थित प्रत्‍याशी को समर्थन देने की बात कही जा रही थी, लेकिन, आखिरी समय में 24 सदस्‍यों ने शारदा देवी को समर्थन देकर दूसरे खेमे को हथियार डालने पर मजबूर कर दिया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही