Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शारदीय नवरात्र शुरू, मां की भक्ति में डूबी राजधानी, मंदिरों में जुटे भक्त

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  मां दुर्गा की आराधना का महापर्व नवरात्र आरंभ हो चुका है. राजधानी रांची सहित पूरा झारखंड मां की भक्ति में डूब गया है. कोरोना प्रोटोकॉल के बावजूद शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिरों और पूजा स्थलों को विशेष रूप से सजाया संवारा गया है. किशोरगंज चौक स्थित देवी मंडप मंदिर में गुरुवार को भक्तों का उत्साह देखते बन रहा था. मां के दर्शन के लिये भक्त सुबह से ही मंदिर पहुंच रहे थे. शाम की आरती के वक्त मंदिर में स्थापित मां की दिव्य प्रतिमा भक्तों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई थी. महिलाएं हाथों में दीप जलाकर मां की आरती के लिये पहुंची थी. मां की आराधना के लिये दीयों के साथ मंदिर आयी महिलाओं की यह कतार भक्ति की अलग ही  समां बांध रही थी. कमोवेश यही नजारा राजधानी रांची के हर मंदिरों मे देखने को मिली. न्यू मार्केट स्थित दुर्गा मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त सुबह से ही आ जा रहे थे. इसे भी पढ़ें- रजरप्पा">https://lagatar.in/navratri-celebrations-in-rajrappa-temple-people-started-arriving-to-worship/">रजरप्पा

मंदिर में नवरात्र की धूम, पूजा करने पहुंचने लगे लोग

कल्पना लोक पिंजरापोल मंदिर में मां की भक्ति  की आभा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/kalpanalok10.jpg"

alt="" width="774" height="1032" /> कल्पना लोक पिंजरापोल स्थित  मंदिर में स्थापित मां की अष्ट भुजा मंदिर में स्थापित मां की प्रतिमा नयी आभा से चमक रही थी. मंदिर का श्रृंगार और सजा धजा परिसर भक्तोंं को अपनी ओर खींच रहा था. शाम की आरती में पूजा की थाल लिये महिलाएं जुटीं थी. आरती के वक्त बज रही घंटी और जल रहे दीप भक्तों को भक्ति के सागर में डूबों रही थी. इसे भी पढ़ें -नवरात्रि">https://lagatar.in/the-new-team-of-singhbhum-chamber-took-over-by-cutting-the-cake-on-the-first-day-of-navratri/">नवरात्रि

के पहले दिन केक कटिंग कर सिहंभूम चैम्बर की नई टीम ने पदभार संभाला

मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आई हैं

[caption id="attachment_167616" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/kalpanalok11.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कल्पना लोक अष्टभुजा दुर्गा मंदिर की भव्य साज-सज्जा.[/caption] [caption id="attachment_167617" align="aligncenter" width="774"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/kalpanalok12.jpg"

alt="" width="774" height="1032" /> कल्पना लोक अष्टभुजा दुर्गा मंदिर की भव्य साज-सज्जा.[/caption] इस साल नवरात्र पर मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आई हैं. शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर ज्यादातर घरों में मां की पूजा हो रही. बीते सोमवार से ही पूजा दुकानों में पूजन सामग्री की खरीद शुरू हो गयी थी. घरों में भी पूजा को लेकर साफ सफाई का काम चल रहा था. पिछले दस दिनों की बारिश के बाद हल्की ठंड भरी सुबह और खिली धूम मां के आगमन का एहसास करा रही थी. भले ही कोरोना को लेकर पूजा पंडाल पहले की तरह नहीं बन रहे हैं. किन्तु मां के भक्त उनकी अराधना में लीन हो गये हैं और घरों में पूजा का उत्साह पसर गया है. [caption id="attachment_167605" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/ADITYAPUR-MAA-DURGA-1.jpg"

alt="" width="1600" height="900" /> पंडाल के भीतर मां दुर्गा की प्रतिमा.[/caption] [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही