Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शार्दुल ठाकुर 27 फरवरी को लेंगे सात फेरे, भारतीय क्रिकेटर की होने वाली दुल्हनिया हीरोइन से नहीं है कम

LagatarDesk : टीम इंडिया में इन दिनों शादी का सीज़न चल रहा है. पहले टीम के स्टार बल्लेबाज़ केएल राहुल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी से शादी की. इसके बाद ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपनी दोस्त मेहा पटेल से शादी की. अब शार्दुल ठाकुर भी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शार्दुल ठाकुर अपनी दोस्त और बिजनेसवूमन (बेकरी) मिताली पारुलकर के साथ 27 फरवरी को सात फेरे लेंगे. रिपोर्ट्स की मानें को मिताली ही अपनी शादी का केक भी बनायेंगी. शार्दुल ठाकुर और मिताली की शादी में करीब 200 से 250 मेहमानों के शामिल होंगे. (पढ़ें, पुतिन">https://lagatar.in/putin-would-have-gone-for-a-nuclear-attack-on-ukraine-but-india-and-china-stopped-it-antony-blinken/">पुतिन

यू्क्रेन पर न्यूक्लीयर हमला कर चुके होते, भारत और चीन ने उसे रोका है : एंटोनी ब्लिंकेन)

गोवा में नहीं मुंबई में ही शादी रचायेंगे शार्दुल और मिताली

शार्दुल और मिताली ने नवंबर 2021 में सगाई की थी. अपनी सगाई में शार्दुल ने जमकर डांस भी किया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. शार्दुल और मिताली बहुत पहले ही शादी करने वाले थे. लेकिन किसी वजह से उनकी शादी टल गयी थी. शार्दुल और मिताली पहले गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले थे. लेकिन आने-जाने की मुश्किलों के कारण दोनों ने मुंबई के आसपास ही शादी करने का फैसला किया है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-fake-liquor-factory-busted-in-kanhari-forest/">हजारीबाग

: कनहरी जंगल में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

मॉडलिंग और कई बड़ी कंपनियों में बतौर सेक्रेटरी काम कर चुकी हैं मिताली

मिताली पारुलकर के बारे में बात करें तो वो मॉडलिंग भी कर चुकी हैं. यही नहीं वो कई बड़ी कंपनियों में बतौर सेक्रेटरी भी काम कर चुकी हैं. फिलहाल मिताली का बेकरी का बिजनेस है. शार्दुल की बात करें तो उन्होंने अगस्त 2017 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक वो टीम इंडिया के लिए कुल 8 टेस्ट, 34 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. शार्दुल टीम के लिए गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा योगदान देते रहे हैं. टेस्ट में उन्होंने गेंदबाजी में 27 विकेट चटकाये हैं और बल्लेबाजी करते हुए 254 रन बनाये हैं. इसके अलावा वनडे में वो अब तक कुल 50 विकेट चटका चुके हैं और बल्लेबाजी में उन्होंने 298 रन बनाये हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में अब तक 33 सफलताएं शार्दुल के हाथ लगी हैं और बल्लेबाजी में उन्होंने 69 रन बनाये हैं. इसे भी पढ़ें : पूर्णिया:">https://lagatar.in/purnia-lalu-yadav-said-in-the-mahagathbandhan-rally-bjps-annihilation-is-certain-in-2024/">पूर्णिया:

महागठबंधन की महारैली में बोले लालू यादव, 2024 में बीजेपी का सफाया निश्चित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही