Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिकॉर्ड हाई पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 54500 के पार, एयरटेल टॉप गेनर

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :   गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार तेजी के साथ खुला. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स 206.87 अंकों की तेजी के साथ 54,576 के स्तर पर खुला. वहीं निफ्टी भी 30.15 अंकों की मजबूती के साथ 16,288.95 के स्तर पर शुरू हुआ. हालांकि थोड़े देर के बाद ही शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सेंसेक्स 24.76 अंकों की मजबूती के साथ 54,394 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. जबकि निफ्टी 2.85 अंकों की तेजी के साथ 16,255 के लेवल पर है.

निफ्टी ने 16 हजार के स्तर को किया पार

बता दें कि बुधवार को शेयर बाजार ने अच्छी छलांग लगाई थी. सेंसेक्स 546.41 अंकों की तेजी के साथ 54,369.77 के स्तर पर बंद हुआ था. इसी तरह निफ्टी 128.05 अंकों की बढ़त के साथ 16,258.80 के लेवल पर समाप्त हुआ था. बुधवार के कारोबार में बैंकिंग सेक्टर में तेजी देखने को मिली थी. अगस्त में सेंसेक्स ने  54 हजार के स्तर को पार कर लिया. वहीं निफ्टी भी 16 हजार के पार ट्रेड कर रहा है. आज सिपला, एस्कॉर्ट, गेल, टाटा केमिकल और गुजरात गैस के तिमाही नतीजे आयेंगे. एक्सपर्ट का अनुमान है कि सिपला के मुनाफे और आय में 18  से 20 फीसदी वृद्धि होगी. इसे भी पढ़े : राम">https://lagatar.in/one-year-of-ram-mandir-bhoomi-pujan-completes-yogi-adityanath-will-offer-prayers-to-ram-lalla-in-ayodhya/124510/">राम

मंदिर भूमिपूजन का एक साल पूरा, योगी आदित्यनाथ अयोध्या में रामलला की पूजा-अर्चना करेंगे

आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 16 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. जबकि 14 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में भारती एयरटेल के शेयरों में 2.58 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है. वहीं इंडसइंड बैंक में 1.84 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. आज के टॉप गेनर की लिस्ट में भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, सनफार्मा, रिलायंस, नेस्ले और एशियन पेंट्स के शेयर शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर की लिस्ट में इंडसइंड बैंक, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़े :रांची">https://lagatar.in/ranchi-dead-body-of-a-young-man-recovered-in-a-semi-naked-state-feared-to-be-murdered/124505/">रांची

: अर्धनग्न अवस्था में युवक का शव बरामद, हत्या कर फेंके जाने की आंशका

बीएसई के इन शेयरों में उछाल

बीएसई सेंसेक्स में लारसन, कोटक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, एचयूएल, डॉ रेड्डीज, बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और पावर ग्रिड के शेयरों में तेजी देखी जा रही है. वहीं एसबीआई, एनटीपीसी, एचडीएफसी, एचसीएल टेक, एम एंड एम, बजाज फिनसर्व, आईटीसी और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. इसे भी पढ़े :Tokyo">https://lagatar.in/indian-mens-hockey-team-creates-history-beat-germany-5-4-won-bronze-medal/124492/">Tokyo

Olympic : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रचा, जर्मनी को 5-4 से मात दी, कांस्य पदक जीता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही