Lagatar Desk (Rahul takes aim at PM Modi): विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रुस के प्रधानमंत्री ब्लादिमीर पुतिन की बैठक की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. राहुल गांधी ने लिखा है- अगर देश में कांग्रेस की सरकार होती तो इस टेबल पर भारत के प्रधानमंत्री भी होते.
इतना ही नहीं राहुल गांधी ने एक बार फिर से पीएम मोदी को कंप्रोमाइज्ड प्रधानमंत्री बताते हुए आगे लिखा कि एक Compromised प्रधानमंत्री कभी इस टेबल पर बैठ नहीं सकता.

राहुल गांधी का X पर किया गया ट्विट.
उल्लेखनीय है कि 19 नवंबर को चीन के सेनझेन में तीनों देशों के प्रमुखों की त्रिपक्षीय बैठक हुई. तीनों नेता एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे. इसी दौरान तीनों नेताओं के बीच हुई बैठक की तस्वीर जारी की गई थी.
एपेक की बैठक के बाद तीनों देशों ने एक संयुक्त घोषणा पत्र भी जारी किया है, जिसे शांति की दिशा में घोषणा बताया गया है. जिसमें संयुक्त राष्ट्र में सुधार, उर्जा आपूर्ति, राज्य अधिकारियों की प्रतिरक्षा, परमाणु खतरों को शामिल किया गया है.
हालांकि यूक्रेन-रूस और अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध को लेकर बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई या हुई भी तो इसे लेकर कोई सार्वजनिक बयान नहीं जारी किया गया है.