Search

 
 
 

‘गुलमोहर’ के साथ एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में कमबैक कर रही शर्मिला टैगोर

 
Lagatar Desk: 70 के दशक की एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने कई शानदार फिल्मों में काम किया हैं. आज भी उनके फैंस उनकी फिल्मों का इतजार करते हैं. ऐसे में एक्ट्रेस जल्द ही एक्टिंग करती नजर आएंगी. ‘गुलमोहर’ के साथ शर्मिला टैगोर एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में कमबैक कर रही हैं. ‘गुलमोहर’ चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और ऑटोनॉमस वर्क्स के सहयोग से स्टार स्टूडियोज प्रोडक्शन की फिल्म है. राहुल चित्तेला के डायरेक्शन में बनी और राहुल चित्तेला और अर्पिता मुखर्जी द्वारा लिखी गई ‘गुलमोहर’ की 3 मार्च 2023 को डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग होगी.

`गुलमोहर` में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने क्या कहा?

शर्मिला टैगोर ने अपने कमबैक के बारे में भी बात की और बताया कि ‘गुलमोहर’ में कुसुम उनके लिए क्यों जरूरी थी. एक्ट्रेस ने कहा, "एक इमेज है कि एक मां क्या है और भाभी क्या है, उस तरह की चीज. मैं ऐसा नहीं करना चाहती थी. गुलमोहर में, रियल लाइफ जीवन की तरह कैरेक्टर्स में लेयर्स हैं. बहुत सारे लोग हमारी पीढ़ी या बुजुर्ग लोग युवा जनरेशन को सुविधा देने के लिए अपनी इच्छाओं को अनदेखा करते हैं. यह एक महिला के लिए बहुत स्वाभाविक रूप से आता है. लेकिन, यह समझना जरूरी है कि अगर आप अपनी इच्छा को प्रायोरिटी देते हैं तो यह गलत नहीं है." इसे भी पढ़ेंइंटर">https://lagatar.in/hc-will-hear-on-thursday-the-matter-of-not-being-given-inter-exam-admit-card/">इंटर

परीक्षा एडमिट कार्ड नहीं दिये जाने के मामले में HC गुरुवार को करेगा सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही