Search

 
 
 

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, कांग्रेस समर्थक कर रहे गंदे कमेंट, न्याय कीजिए....

 
New Delhi : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक खुला पत्र लिखा है. पूर्व कांग्रेसी नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने लिखा है कि उनकी हाल ही में रिलीज की गयी किताब Pranab, My Father: A Daughter Remembers.. को लेकर एक कांग्रेस समर्थक लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहा है.               ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
कांग्रेस समर्थक ने उनके लिए(शर्मिष्ठा) आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. साथ ही उनके पिता और पूर्व राष्ट्रपति के लिए भी भद्दी टिप्पणी की. बता दें कि अपनी इस चर्चित किताब में शर्मिष्ठा ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर प्रणब मुखर्जी के अनुभव और किस्से साझा किये हैं.

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने X हैंडल पर राहुल गांधी के नाम 2 पेज का खुला पत्र शेयर किया

शर्मिष्ठा मुखर्जी ने X हैंडल पर राहुल गांधी के नाम 2 पेज का खुला पत्र शेयर किया है. उन्होंने राहुल गांधी से कहा है कि है उनकी किताब प्रकाशित होने के बाद से उनको ट्रोल किया जा रहा है. उन्हें लगातार दुर्व्यवहार और यौन अपमान का सामना करना पड़ रहा है. शर्मिष्ठा मुखर्जी के अनुसार कांग्रेस समर्थक नवीन शाही ने उनके पिता प्रणब मुखर्जी और उनके लिए इतनी गंदी भाषा का प्रयोग किया कि वे इसे दोहरा नहीं सकती. कांग्रेस समर्थक ने प्रणब मुखर्जी को निशाना बनाते हुए यौन से संबंधित अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. शर्मिष्ठा ने लिखा है कि वे काफी शॉक्ड हूं. मैंने x पर टैग करते हुए इसे जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेत और यहां तक कि आपके नोटिस में भी लाने की कोशिश की. हालांकि जब मैं यह पत्र लिख रही हूं, अब तक मुझे न तो कोई प्रतिक्रिया मिली और न ही उस व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई की गयी है.

देश के दिखायें कि न्याय का आपका वादा महज एक खोखला चुनावी नारा नहीं है

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर शर्मिष्ठा मुखर्जी ने लिखा, जब आप न्याय के बारे में बात कर रहे हैं, तो भारत के एक सामान्य नागरिक के रूप में मैं आपसे न्याय की मांग कर रही हूं.शर्मिष्ठा मुखर्जी ने लिखा है कि यह दिखाने के लिए कि आप न्याय के प्रति गंभीर हैं... कृपया इस व्यक्ति नवीन शाही और अन्य सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें. आप देश के दिखाएं कि न्याय का आपका वादा महज़ एक खोखला चुनावी नारा नहीं है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही