Deoghar : जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए झारखंड सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है. इसके तहत हजारीबाग के डीसी शशि कुमार सिंह को देवघर का नया उपायुक्त बनाया गया है. वहीं देवघर के वर्तमान उपायुक्त नमन प्रिऐश लकड़ा का कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग रांची में तबादला किया गया है.
जबकि रांची ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर को देवघर का नया एसपी नियुक्त किया गया है. जबकि वर्तमान एसपी सौरव को स्थानांतरित कर विशेष शाखा एसआईबी की नई जिम्मेदारी दी गई है. प्रवीन पुष्कर अब देवघर जिले की कानून व्यवस्था की कमान संभालेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Leave a Comment