Search

झिरी में कंप्रेस्ड बॉयोगैस प्लांट के निर्माण कार्य का शशि रंजन ने किया निरीक्षण

Ranchi :  झिरी में कंप्रेस्ड बॉयोगैस प्लांट के निर्माण और बॉयो गैस उत्पादन के लिए रांची नगर निगम और गेल इंडिया लिमिटेड के बीच एमओयू हुआ है. इसके तहत प्रथम चरण का काम अभी चल रहा है. शनिवार को नगर निगम प्रशासक शशि रंजन ने झिरी में बन रहे कंप्रेस्ड बॉयोगैस प्लांट का निरीक्षण किया गया. अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता और काम जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया.

300 टन ऑर्गेनिक कचड़ा का प्रोसेसिंग होगा

बता दें कि रांची में प्रतिदिन 300 टन ऑर्गेनिक कचड़ा का प्रोसेसिंग कर 10 टन प्रतिदिन कंप्रेस्ड बायोगैस उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है. गेल इंडिया लिमिटेड इसके लिए 150-150 टन का दो प्लांट लगाएगा. इसके लिए रांची नगर निगम द्वारा झिरी में 8 एकड़ जमीन गेल इंडिया लिमिटेड को उपलब्ध कराया गया है. निरीक्षण के दौरान उप प्रशासक रजनीश कुमार, सहायक प्रशासक शीतल कुमारी, गेल इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि, नगर प्रबंधक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

इस प्लांट में क्या कुछ होगा खास

  • गेल इंडिया लिमिटेड रांची में दो चरणों में 300 मिट्रिक टन / प्रतिदिन का ऑर्गेनिक अपशिष्ट प्रसंस्करण प्लांट लगाएगा.
  • पहले चरण में 150 टन क्षमता वाला ऑर्गेनिक अपशिष्ट प्रसंस्करण प्लांट का निर्माण जा रहा है.
  • एक प्लांट एक दिन में 5 टन कंप्रेस्ड बायोगैस का उत्पादन करेगा.
  • प्लांट की उम्र सीमा 20 साल से अधिक की होगी.
  •  प्लांट के लिए जरूरी 8 एकड़ जमीन रांची नगर निगम ने लीज रेंट पर गेल इंडिया लिमिटेड को उपलब्ध कराया है.
  •  रांची नगर निगम अपशिष्ट प्रसंस्करण के मामले में कार्बन क्रेडिट्स का 100% दावा कर सकेगा.
  • वैज्ञानिक तरीके से होने वाले प्रसंस्करण के कारण कचड़ा से उत्पन्न होने वाले प्रदूषण स्तर में कमी आएगी.
इसे भी पढ़ें – रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-if-the-statue-of-kailashpati-is-not-removed-before-june-9-then-fierce-movement-pushkar-mahato/">रांचीः

9 जून से पहले कैलाशपति की प्रतिमा नहीं हटी तो उग्र आंदोलन- पुष्कर महतो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp