Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शशि थरूर को पीएम  मोदी का ओ मित्रों...रास नहीं आ रहा, कहा, इस वायरस का कोई तोड़ नहीं,  यह ओमिक्रॉन वैरिएंट से भी ज्यादा खतरनाक

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ओ मित्रों… कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से भी कहीं ज्यादा खतरनाक है. बता दें कि चुनावी रैलियों और भाषणों में पीएम मोदी लोगों को हमेशा मित्रों शब्द से संबोधित करते हैं. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मित्रों शब्द को लेकर प्रधानमंत्री पर तंज कसा है. थरूर ने इशारों-इशारों में पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि ओ मित्रों… कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से भी कहीं ज्यादा खतरनाक है. कहा कि ओ मित्रों...एक ऐसा खतरनाक वायरस है जिसका कोई तोड़ नहीं है. तिरुअनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने सोमवार को ट्वीट किया.  ओमिक्रॉन से ज्यादा खतरनाक तो ओ मित्रों है.  कहा कि हम इसके नतीजे भी भुगत रहे हैं. हर दिन सांप्रदायिकता, ध्रुवीकरण और नफरत बढ़ रही है. आरोप लगाया कि संविधान और लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है. इस वायरस का तो कोई माइल्ड वैरिएंट (हल्का संस्करण) भी नहीं है. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/relief-from-inflation-before-the-budget-the-price-of-commercial-cylinder-is-rs-91-point-50-decreased/">बजट

से पहले महंगाई से मिली राहत, कमर्शियल सिलेंडर के दाम 91.50 रुपये घटे

पेगासस पर मोदी सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस

शशि थरूर  ने पीएम पर हल्ला तब बोला है, जब कांग्रेस पेगासस पर हुए नये खुलासे को लेकर संसद में सरकार को घेरने की पूरी कवायद में है.   कहा जा रहा है कि श्री थरूर इसी मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साध रहे थे. कांग्रेस पार्टी पेगासस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपनाती रही है. जान लें कि हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि मोदी सरकार ने इजराइल से पेगासस जासूसी स्पाइवेयर लगभग 15 हजार करोड़ रुपए के हथियार डील के साथ खरीदा है. 2017 में हुई इस डील के समय खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइल गये थे. इस क्रम में इजराइल के तत्कालीन पीएम बेंजामिन नेतन्याहू भी भारत  आये थे.

थरूर  सीएम योगी पर निशाना साध चुके हैं.

थरूर हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम योगी पर निशाना साध चुके हैं. उन्होंने भाजपा पर हिन्दू-मुस्लिम के मुद्दों को लेकर हमला बोला था. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा था, तुम्हे इल्म नहीं तुमने कितना नुकसान किया है इस मुल्क को, शमशान-ओ-कब्रिस्तान किया है, गंगा-जमनी तहजीब का अपमान किया है, भाई-भाई को हिंदू-मुसलमान किया है. इसे भी पढ़ें :  ">https://lagatar.in/cyber-%e2%80%8b%e2%80%8bsecurity-experts-told-the-supreme-court-committee-got-concrete-evidence-of-the-breach-from-pegasus/">

 साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने सुप्रीम कोर्ट की समिति से कहा, पेगासस से सेंधमारी के ठोस सबूत मिले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही