Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शशि थरूर ने कहा, 2024 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस जीत सकती है, कारण गिनाये

NewDelhi : 2024 के चुनाव का परिणाम तय नहीं है. भाजपा की जीत तय नहीं है. चुनाव एकतरफा नहीं है. हम भी चुनाव जीत सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा नीत केंद्र सरकार के प्रति लोगों के मन में नाराजगी है. यह कहना है कांग्रेस के अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल सांसद शशि थरूर ने कही. शशि थरूर एनडीटीवी टाउनहॉल कार्यक्रम में बातचीत कर रहे थे. उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर दावा किया कि कांग्रेस चुनाव जीत सकती है.

देश में महंगाई आसमान छू रही है

श्री थरूर ने भाजपा की हार के कारण गिनाते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी के जो आंकड़े हैं, वो अब तक के सर्वाधिक हैं. कहा कि भाजपा ने नोटबंदी की. देश में महंगाई आसमान छू रही है, रुपये की कीमत गिरती चली जा रही है. शशि थरूर के अनुसार जिन्होंने आठ साल पहले नरेंद्र मोदी को यह सोच कर वोट दिया था कि उन्हें नौकरी मिलेगी, उनके पास अभी तक नौकरी नहीं है. तो अब वे किस कारण दोबारा उन्हें वोट देंगे. इसे भी पढ़ें : केरल">https://lagatar.in/kerala-doctor-sacrificed-two-women-through-smugglers-in-superstition-committed-a-heinous-crime-in-the-greed-of-wealth/">केरल

: अंधविश्वास में डॉक्टर ने तस्कर के माध्यम से दो महिलाओं की बलि दी, धन, समृद्धि के लालच में किया जघन्य अपराध

हम भाजपा को टक्कर दे सकते हैं

थरूर ने कहा, लोगों को ये भले ही लगता है कि ऑप्शन नहीं है. यही कारण है कि मैंने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में हिस्सा लिया है. ताकि हम पहले खुद में सुधार कर सकें और फिर लोगों को दिखा सकें कि हम भाजपा को टक्कर दे सकते हैं. जब हम बतौर पार्टी मजबूत होंगे, लोगों का हमपर भरोसा जगेगा और वो हमारे लिए वोट करेंगे तब हम निश्चित तौर पर भाजपा को हरा देंगे. और यह 2024 में ही होगा क्योंकि डेढ़ साल पार्टी को मजबूत करने के लिए काफी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही