Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शशि थरूर ने कहा, हरदीप पुरी के घर जॉर्ज सोरोस से मिला था, केंद्रीय मंत्री ने कहा, मेहमानों की लिस्ट थरूर ने सौंपी थी

 NewDelhi : भारतीय राजनीति में जॉर्ज सोरोस का मुद्दा इन दिनों छाया हुआ है. जान लें कि संसद के इस शीतकालीन सत्र में भाजपा जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी को लगातार घेरती रही. बदलते घटनाक्रम के बीच अब जॉर्ज सोरोस मामले में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और कांग्रेस सांसद शशि थरूर सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर हमलावर हो गये हैं. बता दें कि श्री थरूर ने 15 दिसंबर को कहा था कि वे सोरोस से अमेरिका में हरदीप पुरी के घर में मिले थे.

थरूर ने ही उन्हें डिनर में शामिल होने वाले लोगों की लिस्ट सौंपी थी

इस पर केंद्रीय मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा, कांग्रेस सांसद(शशि थरूर) ने पूरे मामले में सही से जानकारी नहीं दी. श्री पुरी ने कहा कि थरूर ने ही उन्हें डिनर में शामिल होने वाले लोगों की लिस्ट सौंपी थी. हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, भाषा को अक्सर धोखा देने की प्रमुख कलाओं में से एक माना जाता है.

कांग्रेस पार्टी में मेरे कुछ मित्र भ्रम फैलाने में माहिर हैं

कांग्रेस पार्टी में मेरे कुछ मित्र भ्रम फैलाने में माहिर हैं. लेकिन वे अपने जोखिम पर ट्वीट करते हैं. मेरे संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त होने के तुरंत बाद वे विदेश राज्य मंत्री के रूप में न्यूयॉर्क पहुंचे थे. केंद्रीय मंत्री के अनुसार उन्होंने शशि थरूर और उनके साथी को 11 अक्टूबर 2009 को नाश्ते पर और 12 अक्टूबर 2009 की रात के खाने पर मेजबानी की थी.

मैंने डिनर के लिए आमंत्रित लोगों की लिस्ट नहीं चुनी थी

मैं उस शहर में कुछ ही माह पहले आया था, लेकिन डॉ थरूर ने न्यूयॉर्क में काफी समय बिताया था, इसलिए मैंने डिनर के लिए आमंत्रित लोगों की लिस्ट नहीं चुनी थी. लिस्ट मुझे मंत्री थरूर ने दी थी. राजनयिक बिरादरी के सदस्यों के साथ मैंने लिस्ट में सोरोस का नाम देखा तो मैंने इस बारे में तत्कालीन मंत्री के साथ बात की थी, जो मई 2009 में उनसे मिले भी थे. यहां तक कि उन्होंने इसके बारे में ट्वीट भी किया था

जॉर्ज सोरोस राजीव गांधी फाउंडेशन के लाभार्थियों में से थे

.हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह साफ है कि नाम(जॉर्ज सोरोस) इसलिए शामिल किया गया, क्योंकि संबंधित सज्जन(जॉर्ज सोरोस) राजीव गांधी फाउंडेशन के लाभार्थियों में से थे और राज्य मंत्री उनसे मिलने के उत्सुक थे. मामला यह है कि शशि थरूर ने सोरोस को लेकर 2009 में एक ट्वीट किया था. यह ट्वीट अब वायरल हो रहा है. थरूर ने इसी ट्वीट को लेकर सफाई जारी करते हुए कहा कि सोरोस से उनकी मुलाकात अमेरिका में वर्तमान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आवास पर हुई थी.

हरदीप सिंह पुरी के ट्विट पर शशि थरूर ने जवाब दिया,

हरदीप सिंह पुरी के ट्विट पर शशि थरूर ने जवाब दिया, प्रिय हरदीप, हमारी यादें अलग-अलग हैं. आपके शानदार डिनर में कई ऐसे मेहमान मौजूद थे, जिनसे मैं पहले कभी नहीं मिला था. लेकिन मैं इस पर आपत्ति नहीं कर रहा हूं. यह पूरी तरह से उचित है कि ऐसे अवसर पर भारतीय राजदूत के पास प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय राय के व्यापक वर्ग की अतिथि-सूची होनी चाहिए.

मुझे जानकारी नहीं थी कि श्री सोरोस का भारत में किसी  फाउंडेशन से कोई संबंध है

मुझे ऐसा कोई कारण नहीं दिखता कि हम दोनों न्यूयॉर्क या जिनेवा में अपने जीवन के शुरुआती चरणों में किसी के साथ अपने संपर्कों को नकारें. संयोग से, जब से आपने इसका उल्लेख किया है, मुझे इस बात की पूरी तरह से जानकारी नहीं थी कि श्री सोरोस का भारत में किसी भी फाउंडेशन से कोई संबंध है और मैंने कभी भी उनके साथ इस पर चर्चा नहीं की. मुझे उस अवसर पर उनसे सुनने के लिए बस इतना याद है कि उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग के लिए पश्चिम की जिम्मेदारी पर हमारी सरकार के रुख पर कड़ी आपत्ति जताई थी!  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही