Search

 
 
 

शशि थरूर ने कहा, वंदे मातरम बोझिल, भाजपा ने कहा, कांग्रेस का रिमोट कंट्रोल मुस्लिम लीग के पास

दरअसल केरल के थरूर ने तिरुवनंतपुरम में कहा कि वंदे मातरम हमारा राष्ट्रगीत है,  जब इसे गाया जाता है, तो हम सम्मान में खड़े हो जाते हैं. इसका पहला छंद या पहले दो छंद ज्यादातर लोगों को जुबानी याद हैं. लेकिन पूरा संस्करण लंबा है, यह बोझिल है.
 

New Delhi  : कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा सरकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के सभी 6 छंद  बजाने को गैर जरूरी और बोझिल करार दिये जाने पर भाजपा ने हल्ला बोला है. कहा कि कांग्रेस को वंदे मातरम से परेशानी है, क्योंकि उस पर मुस्लिम लीग का प्रभाव है.

 

 

दरअसल केरल के थरूर ने तिरुवनंतपुरम में कहा कि वंदे मातरम हमारा राष्ट्रगीत है, जब इसे गाया जाता है, तो हम सम्मान में खड़े हो जाते हैं. इसका पहला छंद या पहले दो छंद ज्यादातर लोगों को जुबानी याद हैं. लेकिन पूरा संस्करण लंबा है, यह बोझिल है.

 

थरूर ने कहा कि पारंपरिक रूप से यह गीत किसी कार्यक्रम की शुरुआत में एक बार गाया जाता था,  राष्ट्रगान अलग से कार्यक्रम के आखिर में होता था.

 

 

शशि थरूर ने कहा कि 19 फरवरी को दिल्ली में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की मौजूदगी में आयोजित  कार्यक्रम की शुरुआत और अंत में वंदे मातरम का पूरा संस्करण बजाया गया था. लेकिन  गीत लंबा होने के कारण लोगों के लिए दो बार खड़े होने में असुविधा हुई.

 

थरूर ने कथित रूप से इसे अनावश्यक और बोझिल करार देते हुए  कहा,  वंदे मातरम् के प्रति सम्मान को हर अवसर पर इसे पूरा गाने को अनिवार्य बनाने के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए.

 

शशि थरूर का बयान भाजपा को रास नहीं आया. भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को वंदे मातरम से परेशानी है क्योंकि वह मुस्लिम लीग के प्रभाव में आ गयी है. कांग्रेस आज एक हाशिये की पार्टी बन गयी है, जिसका रिमोट कंट्रोल मुस्लिम लीग के पास है.

 

प्रदीप भंडारी ने कहा कि जब टुकड़े-टुकड़े' नारे से जुड़े नारों की बात आती है तो कांग्रेस पार्टी को कोई झिझक नहीं होती है, लेकिन वंदे मातरम गाने से कांग्रेस को दिक्कत होती है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता देश विरोधी है.

 

राहुल गांधी की नीति और मंशा देशभक्ति से नहीं बल्कि देश विरोध से प्रेरित है. इसलिए उन्हें वंदे मातरम पर आपत्ति है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 


 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही