Ranchi: पश्चिम सिंहभूम में अपनी खिसकती जमीन को बचाने के लिए बीजेपी ने मेहनत शुरू कर दी है. पूर्व सांसद और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के निधन के बाद चाईबासा, चक्रधरपुर इलाके में बीजेपी के पास कोई कद्दावर नेता नहीं बचा है. बीजेपी अब पूर्व विधायक शशिभूषण सामड में पश्चिमी सिंहभूम में अपना भविष्य देख रही है. शशिभूषण ने बीजेपी में वापसी कर अपनी जमीन तैयार करनी भी शुरू कर दी है. वैसे तो वहां बीजेपी के पास रतनलाल बोदरा, ललित मोहन गिलुआ, विजय मेलगांडी, श्याम सुंदर नाग और चुमनू उरांव जैसे नेता बीजेपी के पास मौजूद हैं, लेकिन पार्टी को फिर से शिखर पर ले जाने की क्षमता सिर्फ शशिभूषण सामड में ही दिख रही है, लेकिन उनकी राहें आसान नहीं हैं. जो नेता लक्ष्मण गिलुआ की जगह लेने को बेचैन थे और बीजेपी के साथ पूरी ईमानदारी के साथ खड़े थे, उनके अरमानों के टुकड़े-टुकड़े हो गये हैं. संगठन के अंदर असंतोष बढ़ता जा रहा है. इसे भी पढ़ें- जीतराम">https://lagatar.in/jeetram-munda-murder-case-ranchi-police-will-give-reward-one-lakh-person-gives-information-main-accused-manoj-munda/">जीतराम
मुंडा हत्याकांड : मुख्य आरोपी मनोज मुंडा की सूचना देने वाले को रांची पुलिस देगी एक लाख का इनाम
लातेहार और सरायकेला डीडीसी को लगी फटकार, राज्य में आवास प्लस के लिए सात अक्तूबर से चलेगा विशेष अभियान
मुंडा हत्याकांड : मुख्य आरोपी मनोज मुंडा की सूचना देने वाले को रांची पुलिस देगी एक लाख का इनाम
चक्रधरपुर से बीजेपी के विधानसभा प्रत्याशी हो सकते हैं सामड
यह लगभग तय है कि अगले विधानसभा चुनाव में शशिभूषण सामड चक्रधरपुर से बीजेपी के प्रत्याशी हो सकते हैं. लक्ष्मण गिलुआ की पत्नी भी सामाजिक, मंचों पर नजर आ रही हैं. उन्हें भी पार्टी लोकसभा का प्रत्याशी बना सकती है. सामड को गिलुआ समर्थकों का सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन एक खेमे में नाराजगी बरकरार है. सामड सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भीतरघात की आशंका लगातार बनी हुई है. वैसे भी शशिभूषण सामड के राजनीतिक इतिहास को देखने से पता चलता है कि हर बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी उनकी किस्मत दगा दे जाती है. इसे भी पढ़ें- पलामू,">https://lagatar.in/palamu-latehar-and-seraikela-ddc-reprimanded-special-campaign-will-run-from-october-7-for-housing-plus-in-the-state/">पलामू,लातेहार और सरायकेला डीडीसी को लगी फटकार, राज्य में आवास प्लस के लिए सात अक्तूबर से चलेगा विशेष अभियान
Leave a Comment