Lagatar Desk : एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों नए पॉडकास्ट को लेकर चर्चा में हैं. पंकज सेठी के शो द अनटोल्ड स्टोरीज में पहुंचीं शहनाज ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से और अनुभव साझा किए.
Amazing Podcast @ishehnaaz_gill Just loved it !! ❤️ So much of clarity while conveying ur thoughts ❤️ Nice talk abt mental health , being independent , Spiritual Connection and Karma ❤️ ❤️ #ShehnaazGill https://t.co/osLsrxlQy4
— shanti rao (@shantirao23) November 3, 2026
रिजेक्शन से निराश नहीं होना चाहिए
पॉडकास्ट में शहनाज ने खुद से प्यार करने यानी सेल्फ लव के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि इंसान को खुद से इतना प्यार करना चाहिए कि अगर उसे कहीं से रिजेक्शन भी मिले, तो वह निराश न हो. बल्कि उसे यह सोचना चाहिए कि सामने वाले की बदकिस्मती है, जो वह उसे पहचान नहीं पाया.
तनाव होने पर सोना पसंद करती हैं शहनाज
मेंटल हेल्थ और तनाव से निपटने के अपने तरीके के बारे में बात करते हुए शहनाज ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब उन्हें तनाव होता है, तो वह घर जाकर सोना पसंद करती हैं. उनके मुताबिक, नींद कई समस्याओं से राहत पाने का बेहतरीन तरीका है.
शहनाज ने अपनी असल जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ के बीच किसी तरह का दिखावा नहीं करने की बात कही. उन्होंने बताया कि वह हमेशा प्रामाणिक रहने में विश्वास रखती हैं.