Search

 
 
 

शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल 2 के विनर, ट्रॉफी के साथ जीती 35 लाख प्राइज मनी

Lagatar Desk :हाल ही में शहजाद पूनावाला के रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 का विनर बनने पर नेता और पूर्व प्रतियोगी तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.
 
शहजाद पूनावाला

Lagatar Desk : रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 को आखिरकार इसका विनर मिल चुका है. शहजाद पूनावाला राइज एंड फॉल के विनर बने है. उन्होंने ग्रैंड फिनाले में प्रियंका चाहर चौधरी  और गौतम गुलाटी को हराकर यह ट्रॉफी और 35 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम की है.वहीं शो के फर्स्ट रनर-अप प्रियंका चाहर चौधरी रहीं जबकि सेकंड रनर-अप गौतम गुलाटी रहे.

 

 

 

तेज प्रताप यादव ने शहजाद की जीत पर किया कमेंट

हाल ही में शहजाद पूनावाला के रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 का विनर बनने पर नेता और पूर्व प्रतियोगी तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स पर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

 

 

तेज प्रताप यादव का आरोप

 तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि शहजाद पूनावाला की जीत निष्पक्ष नहीं है और इसमें वोटों की चोरी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि गौतम गुलाटी इस ट्रॉफी के असली हकदार थे. तेज प्रताप ने अपनी पोस्ट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए लिखा कि शहजाद पूनावाला को चापलू और पक्षपात के चलते विजेता बनाया गया है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही