Search

 
 
 

शेखपुरा: पुलिस ने सात साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

 
Sheikhpura: पुलिस ने सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. इनकी गिरफ्तारी शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पांची गांव से हुई. हेडक्वार्टर डीएसपी ज्योति कश्यप ने कहा कि गांव के ही एक कोचिंग सेंटर को साइबर अपराधियों ने कॉल सेंटर के रूप में विकसित किया था. यहीं से आम लोगों को लोन दिलाए जाने का झांसा देकर साइबर ठगी की घटना को अंजाम दे रहा था. जिस पर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई. पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सात साइबर ठग को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 11 मोबाइल फोन के साथ कई कागजात बरामद किये. डीएसपी ने कहा कि साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी पहले भी साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं. इस बार भी साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार हुई. जिसे न्यायालय में प्रस्तुत की जाने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें – दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-elections-rahul-gandhi-also-in-aaps-list-of-dishonest-people-pravesh-verma-made-kejriwals-cutout-take-a-bath-in-yamuna/">दिल्ली

चुनाव : आप की बेईमानों वाली लिस्ट में राहुल गांधी भी… प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के कटआउट को यमुना स्नान कराया…
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही