Search

 
 
 

शेखपुरा : नहाते वक्त तालाब में डूबने से दो की मौत

थाना क्षेत्र के डोबा डीह गांव में एक दर्दनाक हादसे में एक किशोर और एक युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई.
 

Sheikhpura : थाना क्षेत्र के डोबा डीह गांव में एक दर्दनाक हादसे में एक किशोर और एक युवक की तालाब में डूबकर मौत हो गई. मृतकों की पहचान राज कुमार (12) और रोशन कुमार (19) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार राज कुमार अपने गांव के पास कुत्तू चक स्थित एक तालाब में स्नान करने गया था.

 

तालाब को हाल ही में खुदवाया गया था और इसकी गहराई भी अधिक थी. नहाते वक्त राज गहराई में चला गया और डूबने लगा. उसे डूबता देख वहां मौजूद रोशन कुमार उसे बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ा. वह राज को बचाने में खुद भी गहराई में फंस कर डूब गया.  

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन लोगों ने मिलकर दोनों को बाहर निकाला. प्राप्त जानकारी के अनुसार रोशन को गंभीर हालत में बरबीघा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जबकि राज की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है. स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही