Search

 
 
 

शेल कंपनी मामला: HC के आदेश के खिलाफ SC में दायर सरकार की SLP पर शुक्रवार को सुनवाई

 
Ranchi/ Delhi: झारखंड सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल SLP पर शुक्रवार को सुनवाई होगी. हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दाखिल की गई एसएलपी पर जल्द सुनवाई के लिए शीर्ष अदालत से आग्रह किया गया था. जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि यह मामला शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हो सकता है. सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश जस्टिस जेके महेश्वरी एवं न्यायाधीश जस्टिस हिमा कोहली की खंडपीठ में यह मामला सूचीबद्ध हो सकता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/1111111.jpg"

alt="" width="578" height="655" /> शेल कंपनी मामले में झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. हाईकोर्ट द्वारा मेटेनबिलिटी की बिंदु पर आदेश दिए जाने के बाद से ही यह क़यास लगाया जा रहा था कि सरकार हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटायेगी. इस बीच झारखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में SLP दायर कर हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दे दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही