Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेल कंपनी PIL : झारखंड हाईकोर्ट 23 जून को करेगा सुनवाई, जानिए आज अदालत में क्या हुआ

Advertisement
Advertisement
Ranchi : शेल कंपनी ( shell company ) मामले में झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High court) में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन (Dr. Raviranjan) और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ( Sujit Narayan Prasad ) की अदालत में सुनवाई हुई.अगली सुनवाई अब 23 जून को होगी. शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अदालत ने समय देने का आग्रह किया गया. जिसे अदालत में स्वीकार कर लिया. सरकार की ओर से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश अदालत के समक्ष उपस्थित हुए.  पढ़ें - शेल">https://lagatar.in/shell-company-case-supreme-court-will-hear-on-july-11-no-stay-on-high-courts-order-at-present/">शेल

कंपनी मामला : सुप्रीम कोर्ट में 11 जुलाई को होगी सुनवाई,हाईकोर्ट के आदेश पर फिलहाल रोक नहीं
इसे भी पढ़ें- कोरोना">https://lagatar.in/corona-update-16-new-patients-found-in-last-24-hours-in-jharkhand-number-of-active-patients-76/">कोरोना

अपडेट : झारखंड में बीते 24 घंटे में मिले 16 नए मरीज, सक्रिय मरीजों की संख्या 76

वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल कोरोना पॉजिटिव हो गये

राज्य सरकार की ओर से पक्ष रख रहे अधिवक्ता आशुतोष आनंद ने कोर्ट को बताया कि  महाधिवक्ता और सरकार का पक्ष रख रहे वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल कोरोना पॉजिटिव  हो गये है.  इसलिए इस मामले की सुनावाई स्थगित कर दी जाये. अधिवक्ता आशुतोष आनन्द ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में सरकार का पक्ष रखा जा सकता है  तो हाईकोर्ट में क्यों नहीं रखा जा सकता है. सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए किसी अन्य अधिवक्ता को यहा रखना चाहिए.  वहीं ईडी ने कोर्ट में बताया कि उसके यह मामला में सबूतों के साथ छेड़ छाड़ और मिटाने की कोशिश हो सकती है. पार्टी की ओर से पक्ष रख रहे राजीव कुमार ने बताया कि मधुकोड़ा केस में कई अभियुक्त फरार है और विदेश में बैठे हुए है जो कि सबूत मिटाने और छेड़छाड़ की ओर इशारा करता है. इसे भी पढ़ें - अग्निपथ">https://lagatar.in/former-army-chief-vp-malik-supported-agneepath-plan-said-we-do-not-want-people-involved-in-burning-buses-and-trains-in-the-army/">अग्निपथ

योजना का समर्थन किया पूर्व सेना प्रमुख वीपी मलिक ने, कहा, बस और ट्रेन जलाने में शामिल लोगों को हम सेना में नहीं चाहते
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही