Search

चतरा: सलैया में वज्रपात से चरवाहे की मौत

Chatra: हंटरगंज प्रखंड के जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलैया गांव में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान सलैया गांव निवासी केदार मोची पिता ब्रह्मदेव मोची के रुप में की गई है. बताया गया कि वे गांव के बगल में मवेशी चरा रहे थे. इसी दौरान बारिश के बीच वज्रपात हुआ और उसकी चपेट में आकर उनकी मौत हो गई. वहीं सूचना मिलते ही मुखिया मनोज पासवान घटनास्थल पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मुखिया ने बताया कि मृतक के आश्रितों को मुआवजा को लेकर सरकार और जिला प्रशासन से पहल की जा रही है. प्रमुख पति कमलेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए सहायता करने की बात कही. मौके पर राजेश यादव समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - झामुमो">https://lagatar.in/jmms-counterattack-bjp-created-false-scam-of-spying-on-champai-it-was-exposed-apologized/">झामुमो

का पलटवार, भाजपा ने चंपाई की जासूसी का झूठा प्रपंच रचा, पर्दाफाश हो गया, माफी मांगे…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp