Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शहीद निर्मल महतो की जयंती पर नहीं आए शिबू-हेमंत, मंत्री चंपई, बन्ना ने उलियान पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur:  झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की 71वीं जयंती पर आज उन्हें शहर ने नमन किया. शहीद स्थल चमरिया गेस्ट हाउस एवं समाधिस्थल उलियान में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा. श्रद्धांजलि देने के लिए आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को भी आना था. लेकिन मुख्यमंत्री के राजनीतिक व्यस्तता एवं शिबू सोरेने के अस्वस्थ होने के कारण दोनों नहीं आ सके. उक्त दोनों की कमी कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री चंपई सोरेन एवं बन्ना गुप्ता ने पूरी की. दोनों मंत्रियों ने समाधिस्थल पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए.

निर्मल महतो ने हमेशा शोषण के विरूद्ध आवाज उठाई: बन्‍ना गुप्‍ता

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि निर्मल महतो झारखंड आंदोलन के कद्दावर नेता थे. हमेशा गरीब, मजलूम, दीन-दुखियों के हितों की लड़ाई लड़ी. शोषण के विरूद्ध आवाज उठाई;. नशाखोरी एवं महाजनी प्रथा का विरोध किया. ऐसे क्रांतिकारी बिरले ही पैदा होते हैं. मौके पर झामुमो के घाटशिला के विधायक सह जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन, पोटका के विधायक संजीव सरदार, जुगसलाई के विधायक मंगल कालिन्दी, ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, राजू गिरी, लालटू महतो, कांग्रेस नेता रामाश्रय प्रसाद, माजिद अख्तर, संजय तिवारी, सहित अन्य शामिल थे. दूसरी ओर झामुमो जमशेदपुर प्रखंड कमेटी की ओर से खासमहल कुंडू भवन स्थित पार्टी कार्यालय में निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान वरिष्ठ नेता देवजीत मुखर्जी, प्रखंड अध्यक्ष बहादूर किस्कू, समर कुंडू, मो. निजाम आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: गुरुद्वारा">https://lagatar.in/in-gurdwara-lakhpat-sahib-modi-said-guru-tegh-bahadur-taught-how-to-fight-with-terror-religious-fanaticism/">गुरुद्वारा

लखपत साहिब में मोदी ने कहा, गुरु तेग बहादुर ने सिखाया, आतंक-मजहबी कट्टरता से कैसे लड़ा जाता है

सांसद ने चमरिया गेस्ट हाउस में दी श्रद्धांजलि

  [caption id="attachment_208999" align="aligncenter" width="268"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/25-nirmal1-1-268x300.jpg"

alt="" width="268" height="300" /> चमरिया गेस्ट हाउस स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सांसद विद्युत वरण महतो एवं अन्य भाजपा नेता[/caption] निर्मल महतो की जयंती के मौके पर शनिवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने चमरिया गेस्ट हाउस स्थित प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, अमर सिंह, सोनारी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, हिन्दू जागरण मंच के बलवीर मंडल, पप्पु सिंह, दीपू सिंह, मुचीराम बाउरी, बीरेन महतो, मनोज बाजपेयी, रवि सिंह सिसोदिया, भाजपा ओबीसी मोर्चा के धर्मेन्द्र प्रसाद सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: डॉ">https://lagatar.in/dr-arun-kumar-singh-became-the-president-of-jharkhand-ima-pradeep-singh-won-the-post-of-secretary/">डॉ

अरुण कुमार सिंह बने झारखंड IMA अध्यक्ष, सचिव पद पर प्रदीप सिंह ने मारी बाजी

निर्मल महतो का सपना पूरा करने का लिया संकल्प

[caption id="attachment_209003" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/25-nirmal2-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> भुइयांडीह, निर्मलनगर में शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि देते श्रद्धांजलि देते सामाजिक सेवा संघ के सदस्य[/caption]

सामाजिक सेवा संघ की ओर से शहीद निर्मल महतो की निर्मल नगर भुईंयाडीह और चमरिया गेस्ट हाउस स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष राजेश सामंत ने कहा कि झारखंड अलग राज्य होने के बाद भी  आदिवासी-मूलवासी का शोषण हो रहा है. लोग पिछड़े हुए हैं, गांव में किसानों को सिंचाई की सुविधा नहीं है. शिक्षित युवक बेरोजगार हैं. राज्य की खनिज संपदा लूटी जा रही है. जबकि निर्मल महतो इसी के खिलाफ लड़ाई लड़ते रहे. इस दौरान लोगों ने उनके अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया. इस मौके पर  सरदार, जेना जामुदा, लखन सामड, सुधाकर लोहरा, शशि लोहरा, प्रदीप महतो, छोटे सरदार, प्रदीप जयसवाल, कृष्णा हेम्ब्रम, झरना पाल, साबित दास आदि शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें:  सोमवार">https://lagatar.in/banna-gupta-to-review-development-plans-in-jamshedpur-on-monday/">सोमवार

को जमशेदपुर में विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे बन्‍ना गुप्ता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही