Search

 
 
 

शिबू सोरेन बने झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष, फागु बेसरा महासचिव

 
Ranchi :  सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़ा मजदूर संगठन "झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन" के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है. जेएमएम अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मजदूर यूनियन का अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा 3 उपाध्यक्ष भी बनाए गए हैं. मजदूर यूनियन ने मंगलवार को एक कार्यालय आदेश जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि बीते 28 अप्रैल को यूनियन के हुए केंद्रीय महाधिवेशन में लिए निर्णय के बाद केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की सूची जारी की गई है.

विनोद कुमार पांडे बनाये गये संगठन सचिव

केंद्रीय कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों की जारी सूची के अनुसार, शिबू सोरेन को झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वहीं विधायक मथुरा प्रसाद महतो, पूर्व विधायक शशांक शेखर भोक्ता और योगेंद्र प्रसाद महतो उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. यूनियन के महासचिव फागु बेसरा और संगठन सचिव विनोद कुमार पांडे नियुक्त किए गए हैं. जयनारायण महतो, शैलेंद्र मैथी और कोषाध्यक्ष बोधन मांझी को सचिव बनाया गया है.

कार्यकारी सदस्यों में कुल 20 लोग

यूनियन के कार्यकारी सदस्यों में संजीव बेदिया, दिलीप मंडल, अपूर्व सरकार, उमाशंकर सिंह, डीडी सिंह, लकी सोरेन, हराधन रजवार, आभास चंद्र गांगुली, मोहम्मद इकबाल अहमद, मनोज कुमार वर्मा, बिंदेश्वर रविदास, कोदोर मांझी, रंथू उरांव, सोनाराम मांझी, नकुल महतो, रामचंद्र वर्मा, संजय हेबरेम, तालाबाबू हेंब्रम, युदेश्वर सिंह, विनोद सिंह शामिल हैं. इसे भी पढ़ें – विश्व">https://lagatar.in/world-blood-donor-day-cm-hemant-soren-gave-advance-life-support-ambulance-to-sainik-hospital-namkum/">विश्व

रक्तदाता दिवस : सीएम हेमंत सोरेन ने सैनिक अस्पताल नामकुम को दिया एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही