Search

 
 
 

लोकपाल के आदेश को चुनौती दे सकते हैं शिबू सोरेन

 
Ranchi/Delhi :   झारखंड में सत्ताधारी दल जेएमएम के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन लोकपाल के उस आदेश को चुनौती दे सकते हैं, जिसमें लोकपाल ने आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई को जांच का आदेश दिया है. लोकपाल का आदेश आने के बाद कानूनी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही इस आदेश के खिलाफ याचिका दाखिल की जा सकती है.

सीबीआई को छह माह के अंदर प्रारंभिक जांच करने का निर्देश 

दरअसल सोमवार को लोकपाल ने आय से अधिक संपत्ति मामले में शिबू सोरेन के खिलाफ दाखिल शिकायत पर फैसला सुनाते हुए सीबीआई को जल्द से जल्द जांच करने का आदेश दिया था. लोकपाल ने सीबीआई को इस मामले की प्रारंभिक जांच छह महीने के अंदर पूरी करने का निर्देश दिया है. इस संबंध में बीजेपी के गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने 2020 में लोकपाल के समक्ष शिकायतवाद दर्ज करायी थी. गोड्डा से बीजेपी सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने राज्यसभा सांसद व झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन व उनके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही