Ranchi/Delhi: दिल्ली हाईकोर्ट में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से जुड़े लोकपाल मामले में सुनवाई पूरी हो गई है. इस मामले से जुड़े सभी पक्षों की पूरी बहस सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब अदालत क्या फैसला सुनाता है, यह देखना काफी महत्वपूर्ण होगा. पूर्व की सुनवाई में अदालत ने डीए (आय से अधिक संपति) मामले में शिबू सोरेन के खिलाफ लोकपाल के सामने कार्यवाही पर रोक लगा दी थी. जिसे फैसला आने तक बरकरार रखा गया है. दरअसल शिबू सोरेन ने अधिकार क्षेत्र के आधार पर सीबीआई को प्रारंभिक जांच की कार्यवाही और आदेश को चुनौती दी है. दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की अदालत में शिबू सोरेन की याचिका पर सुनवाई की. शिबू सोरेन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अधिवक्ता प्रज्ञा सिंह बघेल पक्ष रखा. वहीं लोकपाल की ओर से SGI (सॉलिसिटर जेनरल ऑफ इण्डिया) तुषार मेहता पक्ष रखा है. इसे भी पढ़ें -निलंबित">https://lagatar.in/suspended-ias-pooja-singhal-did-not-get-bail-from-sc-today/">निलंबित
IAS पूजा सिंघल को आज SC से नहीं मिली बेल, अब 30 अक्टूबर को सुनवाई [wpse_comments_template]
IAS पूजा सिंघल को आज SC से नहीं मिली बेल, अब 30 अक्टूबर को सुनवाई [wpse_comments_template]
Leave a Comment