Ranchi: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं. इलाज कर रहे किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ अमित कुमार ने बताया कि गुरुवार के मुकाबले शिबू सोरेन की स्थिति बेहतर थी. किडनी की रिपोर्ट पूरी तरह ठीक है. लंग्स की परेशानी दवा चलने के बाद ठीक हो रही है. उन्हें दो लीटर प्रति घंटे की औसत से ऑक्सीजन दिया जा रहा है. डॉ अमित ने बताया कि उन्हें अगले दो दिनों तक अस्पताल में रखकर हालत को मॉनिटर किया जाएगा. उन्हें फिलहाल प्राइवेट वार्ड में रखा गया है. बता दें कि शिबू सोरेन को गुरुवार को लंग्स और किडनी की शिकायत के बाद रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था. जिसके बाद से अस्पताल प्रबंधन की ओर से बेहतर इलाज की सुविधा दी जा रही है. इसे भी पढ़ें- IAS">https://lagatar.in/ias-kk-son-and-aradhana-patnaik-will-go-on-central-deputation-2/">IAS
केके सोन और अराधना पटनायक जाएंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, किए गए विरमित [wpse_comments_template]
ऑक्सीजन सपोर्ट पर शिबू सोरेन, हालत स्थिर

Leave a Comment