Search

 
 
 

80 के हुए शिबू सोरेन: मना जश्न, देखें वीडियो

 
Ranchi: झारखंड की राजनीति के दो दिग्गजों झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को अपना जन्म दिन मनाया. झामुमो कार्यकर्ता मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास पर ढोल नगाड़ों का साथ पहुंचे. शिबू सोरेन को जन्मदिन की बधाई भी थी. शिबू सोरेन का जन्म 11 जनवरी 1944 में रामगढ़ के नेमरा गांव में हुआ था. झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके बेटे हैं. देखें वीडियो तीन बार बने सीएम: शिबू सोरेन झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री बने. पहली बार 1977 में चुनाव लड़े, तब वो हार गए. उसके बाद उन्होंने संथाल की ओर अपना रुख किया. 1980 में वो पहली बार दुमका से जीते. वो 8 बार यहां से जीते. शिबू सोरेन दो बार राज्यसभा सांसद भी बने. केंद्र में उन्होंने कोयला मंत्रालय का भार भी संभाला. इसे पढ़ें- निवेश">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-the-investment-for-5-days-will-collect-information-about-the-property-of-plfi-supremo-dinesh-gop/">निवेश

से 5 दिनों तक ED करेगी पूछताछ, PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की संपत्ति की जुटाएगी जानकारी

बाबूलाल को भी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है. उनका जन्म 11 जनवरी 1958 में गिरिडीह के कोदाईबांक गांव में हुआ था. उन्होंने शिक्षक से मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया. झारखंड गठन के बाद वो यहां के पहले मुख्यमंत्री बने थे. 1990 में बाबूलाल मरांडी बीजेपी के संथाल परगना के संगठन मंत्री बने. बाबूलाल मरांडी ने दुमका में शिबू सोरेन के विजय रथ को रोका. वहां से सांसद बने. साल 2000 में झारखंड गठन के बाद वो राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने. वो अटल सरकार में मंत्री भी बने. साल 2003 में उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया. बाबूलाल मरांडी ने 2006 में अपनी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा का गठन किया. तीन चुनाव लड़े. साल 2020 में उन्होंने पार्टी का विलय बीजेपी में कर दिया. इसे भी पढ़ें- पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-bjp-members-donated-blood-on-the-birthday-of-babulal-marandi-2-news-together/">पाकुड़

: भाजपाइयों ने बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर किया रक्तदान समेत 2 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही