Search

 
 
 

शिबू सोरेन की हालत में सुधार, मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

 
Ranchi: झामुमो प्रमुख और पूर्व सीएम शिबू सोरेन की हालत में सुधार है. उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है. चिकित्सकों के अनुसार, उन्हें कभी भी अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. यह जानकारी पार्टी महासचिव विनाेद कुमार पांडेय ने दी. उन्होंने कहा कि डाॅक्टरों ने बताया कि उनकी हालत में काफी सुधार है. शिबू सोरेन के पुत्र और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब भी दिल्ली में जमे हुए हैं और पल-पल की गतिविधि पर नजर लगाए हुए हैं. जानकारी के अनुसार, वे अपने पिता शिबू सोरेन को डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें अपने साथ रांची लेकर लौटेंगे. बतातें चलें कि गत रविवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्तपाल में भर्ती कराया गया था. उन्हें भर्ती कराकर हेमंत सोरेन रांची लौट आए थे. इसके बाद वे पुन: इंडिया गठबंधन की बैठक में भाग लेने दिल्ली गए. इसके बाद से ही हेमंत सोरेन दिल्ली में ही हैं. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-police-of-five-states-will-coordinate-and-take-action-against-naxalites-and-criminal-gangs/">रांचीः

पांच राज्यों की पुलिस समन्वय बनाकर नक्सल और आपराधिक गिरोह के खिलाफ करेगी कार्रवाई
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही