Search

 
 
 

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, अस्पताल से जल्द छुट्टी मिलने की उम्मीद

 
Ranchi/ New Delhi : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की तबीयत में सुधार हो रहा है. गुरुजी की तबीयत अब काफी बेहतर बताई जा रही है. उन्हें जल्द असपताल से छुट्टी मिल सकती है. मालूम हो कि सोमवार को शिबू सोरेन दिल्ली से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ रांची लौट रहे थे. लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्हें परेशानी महसूस हुई. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. उपचार के बाद उनकी तबीयत स्थिर बतायी गई है. उन्हें अस्पताल से जल्द छुट्टी मिलने की उम्मीद है. बताया गया कि तबीयत बिगड़ने के कारण राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, शिबू सोरेन को किडनी, सांस लेने में तकलीफ व हाई ब्लड प्रेशर की समस्या के बाद अस्पताल में  भर्ती किया गया. अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है. मालूम हो कि कुछ महीने पहले भी उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चला था. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-transfer-of-11-officers-of-state-administrative-service/">रांची

: राज्य प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का तबादला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही