NewDelhi : भारत के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों (इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट) से संन्यास की घोषणा की है. धवन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो जारी कर इसकी घोषणा की. वीडियो के साथ क्रिकेटर ने कैप्शन लिखा कि लिखा कि मैं अपनी क्रिकेट यात्रा का यह अध्याय समाप्त कर रहा हूं. लेकिन मेरे साथ अनगिनत यादें हैं और मैं बहुत आभारी हूं. प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद. जय हिंद. वहीं धवन ने वीडियो में कहा कि 2010 में विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से सभी तीन प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है. जीवन में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटना जरूरी है और इसलिए मैं अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं. मैं अपने दिल में इस सुकून के साथ संन्यास ले रहा हूं कि मैंने भारत के लिए इतने लंबे समय तक क्रिकेट खेला.
As I close this chapter of my cricketing journey, I carry with me countless memories and gratitude. Thank you for the love and support! Jai Hind! 🇮🇳 pic.twitter.com/QKxRH55Lgx
">https://t.co/QKxRH55Lgx">pic.twitter.com/QKxRH55Lgx
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) August">https://twitter.com/SDhawan25/status/1827164438673096764?ref_src=twsrc%5Etfw">August
24, 2024
Leave a Comment