Ranchi: झारखंड कांग्रेस की मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की को जनजाति जनजाति सलाहकार परिषद के लिए गठित उपसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है. शिल्पी नेहा तिर्की को उनके पिता सह पूर्व मांडर विधायक बंधु तिर्की का स्थान रिक्त हो जाने के बाद किया गया है. इस बाबत अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने देर शाम अधिसूचना जारी की है. बता दें कि जनजाति सलाहकार परिषद के लिए गठित उपसमिति के अध्यक्ष झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी है. इस प्रस्ताव पर जनजाति सलाहकार परिषद के अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अनुमोदन भी प्राप्त है. [wpse_comments_template]
जनजातीय सलाहकार परिषद के उपसमिति की सदस्य बनीं शिल्पी नेहा तिर्की
Last Updated: Sep 09, 2022 12:00 AM (IST)