Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जहाज पर फायरिंग मामलाः साहिबगंज पुलिस की रिमांड पर आरोपी, ED ने दर्ज किया ECIR

Ranchi: साहिबगंज के समदा घाट से बिहार के मनिहारी जा रहे जहाज पर फायरिंग मामले में साहिबगंज पुलिस ने गोरा संजय नाम के युवक को रिमांड पर लिया है. जहाज पर फायरिंग मामले में मुफस्सिल थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. एक प्राथमिकी गोली लगने से घायल नीरज यादव के बयान पर और दूसरी जहाज के चालक सचिनन्दन दास के बयान पर दर्ज की गई थी. नीरज यादव ने 12 नामजद व 10 अज्ञात को आरोपित बनाया गया है. इस मामले में बीते दिनों ईडी ने ईसीआईआर दर्ज किया हैं. इसे पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-4-news-including-the-only-lamp-extinguished-due-to-a-drunken-driver/">हजारीबाग

: शराबी चालक की वजह से बुझ गया इकलौता चिराग समेत 4 खबरें

क्या है पूरा मामला

जहाज के चालक ने दर्ज कराए गए प्राथमिकी में कहा है कि रिच एशिया नामक कंपनी में रो-रो वेसेल चलाने का काम करता है. कंपनी का कार्यालय जेएन मुखर्जी रोड, हावड़ा में है. कंपनी के मालिक यशवंत सिंह हैं. उनके साथ आधा दर्जन और लोग जहाज में रहते हैं.वह जहाज के क्रू मेंबर के साथ दो मार्च को कोलकाता से मनिहारी के लिए रवाना हुआ था. 10 मार्च को साहिबगंज से गुजरने के बाद गंगा में कुछ अपराधियों ने जहाज पर फायरिंग कर दी. जवाब में जहाज पर फरक्का से सवार हुए एक व्यक्ति ने भी फायरिंग की. फायरिंग के बाद वह डर गए. अपने मालिक से बात तो जहाज लेकर कोलकाता आने को कहा. इसे भी पढ़ें- पंचायत">https://lagatar.in/in-the-meeting-of-the-panchayat-samiti-the-demand-for-the-construction-of-tory-over-bridge-arose-read-many-news-of-chandwa-including/">पंचायत

समिति की बैठक में टोरी ओवर ब्र‍िज न‍िर्माण की मांग उठी समेत चंदवा की कई खबरें पढ़ें  
12 मार्च 2022 की सुबह करीब 5.30 बजे समदा घाट से कोलकाता लौटने के लिए जहाज चालू किया. सकरीगली से थोड़ा आगे गए तभी एक मशीन लगी लकड़ी के नाव से पांच छह लोग जहाज के पास पहुंचे और जहाज को समदा घाट ले चलने को कहा. इंकार करने पर सभी जहाज पर चढ़ गए और जबरन जहाज को घुमाने लगे. करीब 15 मिनट बाद एक स्टीमर से कुछ लोग आए और जहाज पर फायरिंग करने लगे. हमलोग इंजन रूम व केबिन में छिप गए. समदा में जहाज पर सवार लोग उतर कर भाग गए. इसके बाद पुलिस पहुंची. पुलिस को गोली का एक खोखा व गोली के अग्र भाग का टुकड़ा मिला. फर्श पर खून लगा हुआ एक पुराना शर्ट भी मिला. पुलिस ने उसे जब्त कर लिया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही