Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘भोला भंडारी...’ नाम से शिव भजन यूट्यूब के मंच पर लांच

Ranchi (Nilay Singh) : राजधानी रांची के प्रसिद्ध संगीत संस्थान “तरन्नुम संगीत संस्थान” की ओर से ‘भोला भंडारी...’ शीर्षक से एक शिव भजन को यूट्यूब के मंच पर लांच किया गया. रांची के विधायक व पूर्व मंत्री  सीपी सिंह, रांची की मेयर आशा लकड़ा ने इसे रिलीज किया. इस भजन के गीतकार और निर्माता संजय कुमार ठाकुर हैं. वहीं धुन तथा स्वर दिया है, झारखंड की मशहूर गजल व भजन गायिका डॉ. मृणालिनी अखौरी ने. https://youtu.be/Re5xN-aUu3k

‘तु साथ है...’ को भी साज-ए-संगत यूट्यूब चैनल पर लांच किया

बता दें कि शिव भजन के अलावा तरन्नुम संगीत संस्थान के ही छात्र तथा रांची के युवा गायक जकी अली और मोनिका सिंह का म्यूजिक वीडियो ‘तु साथ है...’ को साज-ए-संगत यूट्यूब चैनल पर लांच किया गया. वीडियो में बतौर लीड करैक्टर अभिनय से चार चांद लगाया है कुमार सुमन, गीत छेत्री, मनोज कुमार महतो और यमन कुशवाहा ने. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/n21-1.jpg"

alt="" width="1048" height="536" />

म्यूजिक वीडियो के लांच के मौके पर मौजूद रहे

इस म्यूजिक वीडियो के लांच के मौके पर झारखंड के कई गणमान्य लोग और संगीत प्रेमी मौजूद रहे. वहीं संस्थान के रिवा, आरवी, सुषमा, विदुषी, अंबिका, संशोत्रय, आशी, शीतल, अक्षय, प्रिंस, राजेश, लक्ष्मी, निरंजन, लतिका, पामेला, शिवानी, सौम्या, जिज्ञांसु, अमन, वसंत, दामिंद्र सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – दुमका">https://lagatar.in/dumka-offensive-remarks-on-social-media-against-elected-president-complaint-in-police-station/">दुमका

: निर्वाचित राष्ट्रपति के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, थाना में शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही