Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी द कश्मीर फाइल्स फिल्म के प्रचारक बन गये हैं...

Advertisement
Advertisement
Mumbai : खबर आयी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को महाराष्ट्र के भाजपा सांसदों के साथ बैठक की. सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने राज्य में होनेवाले निकाय चुनाव, राज्य में जारी राजनीतिक हलचल सहित कई मुद्दों पर सांसदों के साथ मंथन किया. हालांकि पीएम की मीटिंग पर शिवसेना ने सवाल उठाये हैं. शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, प्रधानमंत्री को सभी पार्टियों के सांसदों को मीटिंग में बुलाना चाहिए था. इसे भी पढ़ें : हिजाब">https://lagatar.in/angered-by-the-karnatak-high-courts-decision-in-the-hijab-case-the-karnataka-bandh-of-muslim-organizations-today/">हिजाब

मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट के फैसले से नाराज मुस्लिम संगठनों का आज कर्नाटक बंद

सिर्फ महाराष्ट्र के भाजपा सांसदों को मीटिंग में बुलाया गया

संजय राउत ने कहा  कि वे प्रधानमंत्री हैं, लेकिन सिर्फ  महाराष्ट्र के भाजपा सांसदों को मीटिंग में बुलाया गया. ऐसे में अगर मैंने यह कहा कि वे एक पार्टी के प्रधानमंत्री हैं क्या तो क्या गलत सवाल उठाया? इस क्रम में संजय राउत ने कहा कि आज हम भी शिवसेना सांसदों की मीटिंग कर रहे हैं, मेरे घर पर मीटिंग होगी. सूत्रों के अनुसार भाजपा सांसदों के साथ पीएम ने राज्यपाल द्वारा विधानसभा स्पीकर के चुनाव का प्रस्ताव राज्य सरकार को फिर एक बार लौटाये जाने, देवेंद्र फडणवीस, प्रवाण दरेकर और चंद्रशेखर बावनकुले आदि भाजपा नेताओं के खिलाफ राज्य सरकार की कार्रवाइयों पर भी चर्चा की है. माना जा रहा है कि भाजपा जल्द ही एक आधिकारिक बयान जारी कर सकती है. इसे भी पढ़ें :  जब">https://lagatar.in/will-not-leave-the-party-till-we-are-thrown-out-says-g-21-faction-of-congress-leaders/">जब

तक हमें बाहर नहीं किया जाता, तब तक पार्टी नहीं छोड़ेंगे, कांग्रेस नेताओं के G-21 गुट ने कहा

शिवसेना को छोड़ कर बाकी लोग आतंकियों के डर से चुप बैठे  रहे

द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर राउत ने कहा, फिल्म बहुत अच्छी है. फिल्म पर विवाद नहीं है. कहा कि 32 सालों तक कश्मीरी पंडियों की वेदनाएं जो सामने नहीं आयी, अब आयी हैं. फिल्म पर हो रही राजनीति पर विवाद है, जिस तरह से भाजपा लोगों को फिल्म दिखाने के लिए थिएटर्स पर लाने की कोशिश कर रही है, खुद पीएम मोदी फिल्म के प्रचारक बने बैठे हैं, इसकी वजह समझने वाली है. उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों के लिए शिवसेना हमेशा खड़ी रही है. बालासाहेब ठाकरे ने मांग की थी कि कश्मीरी पंडितों के हाथ में एके 47 दो. पंडितों के लिए बोलना अलग बात है. काम किसने किया? महाराष्ट्र के अलावा किस राज्य ने कश्मीरी पंडितों का दर्द उस वक्त समझा. शिवसेना के लोगों को छोड़ कर बाकी लोग आतंकियों के डर से चुप बैठे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही