Mumbai : शिवसेना यूबीटी के सांसद अरविंद सावंत ने शिवसेना की नेता शाइना एनसी पर दिये अपने बयान के लिए माफी मांग ली है. उन्होंने एक बयान में कहा, मैंने अपने 55 साल के राजनीतिक करियर में कभी भी महिलाओं का अपमान नहीं किया. मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है. अगर मेरे बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं और पूरा सम्मान करता हूं. उन्होंने विभिन्न दलों के नेताओं के विवादित बयानों का जिक्र करते हुए कहा, किशोरी पेडनेकर के बारे में आशीष शेलार ने क्या कहा? राम कदम का बयान हो या फिर अब्दुल सत्तार का सुप्रिया सुले पर दिया बयान सब आपत्तिजनक था. क्या इन सभी घटनाओं में एफआईआर दर्ज की गयी?
"Being deliberately targeted, sad about this": Arvind Sawant apologises for "imported maal" remark
Read @ANI">https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw">@ANI
Story | https://t.co/IVaiVMQ9Go">https://t.co/IVaiVMQ9Go">https://t.co/IVaiVMQ9Go
#ArvindSawant">https://twitter.com/hashtag/ArvindSawant?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#ArvindSawant
#Maharashtrapolls">https://twitter.com/hashtag/Maharashtrapolls?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#Maharashtrapolls
pic.twitter.com/UxTCk9S2Ac">https://t.co/UxTCk9S2Ac">pic.twitter.com/UxTCk9S2Ac
— ANI Digital (@ani_digital) November">https://twitter.com/ani_digital/status/1852645569669353560?ref_src=twsrc%5Etfw">November
2, 2024
Leave a Comment