Search

 
 
 

लातेहार के शिवा उरांव ने स्टेट कराटे ओपन चैंपियन में जीता गोल्ड

 
Latehar :  जेआरडी टाटा की जयंती पर जमशेदपुर में 29 और 30 जुलाई को चतुर्थ झारखंड स्टेट कराटे ओपन चैंपियन का आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता में लातेहार भारत माता भवन में संचालित प्रशिक्षण केंद्र के प्रतिभागियों ने भी हिस्सा लिया था. सेंसाई अरविंद उरांव के नेतृत्व में प्रतिभागियो ने बेहतर प्रदर्शन किया. अंडर 18-19 आयु वर्ग में प्रशिक्षण केंद्र के शिवा उरांव ने कुमिते कटेगरी में स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीता. लातेहार लौटने के बाद विजेता समेत सभी प्रतिभागियों को जिला खेल पदाधिकारी संजीत कुमार, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, मुखिया प्रवेश उरांव व आर्सेन तिर्की समेत कई खेल प्रेमियों ने बधाई दी. बता दें कि चतुर्थ झारखंड स्टेट कराटे ओपन चैंपियन में राज्य के 15 जिलों के प्रतिभागियो ने हिस्सा लिया था. टाटा स्टील के कोच एल नागेश्वर राव की देखरेख यह प्रतियोगिता संपन्न हुआ. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही