Search

शिव-पार्वती विवाह प्रेम, निष्ठा और भक्ति का प्रतीकः संगीता किशोरी

Ranchi: हुटुप गौशाला धाम में जारी नौ दिवसीय श्री राम कथा महायज्ञ के दूसरे दिन सुप्रसिद्ध कथा वाचक सुश्री संगीता किशोरी जी ने शिव पार्वती विवाह की भावपूर्ण कथा सुनाई. इस कथा ने श्रद्धालुओं को भक्ति और अध्यात्म की गहराइयों तक पहुंचाया. कथा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के प्रेम, तप और त्याग की महिमा का वर्णन किया गया. किशोरी जी ने बताया कि शिव-पार्वती विवाह मात्र सांसारिक मिलन नहीं, बल्कि प्रेम, निष्ठा और भक्ति का प्रतीक है, जो यह सिखाता है कि सच्ची श्रद्धा और प्रेम से जीवन की सभी कठिनाइयों को पार किया जा सकता है. श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा और भावनात्मक रूप से कथा को सुना, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया. इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक बासुदेव भाला, मुकेश काबरा, बनवारी भाला, अशोक सोढ़ानी, किशन साबू, नरेंद्र लखोटिया, उदय शर्मा, कपिल भाला सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे. मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि 19 मार्च को महायज्ञ के तीसरे दिन श्री राम जन्मोत्सव की कथा होगी, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है. इसे भी पढ़ें – औरंगजेब">https://lagatar.in/aurangzeb-grave-dispute-curfew-in-nagpur-fadnavis-said-police-was-targeted-in-a-planned-manner/">औरंगजेब

कब्र विवाद : नागपुर में कर्फ्यू, फडणवीस ने कहा, योजनाबद्ध तरीके से पुलिस को निशाना बनाया गया…
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN

Google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp